पिता सलीम खान से हर सलाह लेते हैं सलमान खान, भाईजान ने कहा- ‘वो जो बोलते हैं, वही करता हूं’

5af3ae11cfc898f6f47c4c0bc9e7e8a817789321707711400 original


बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने करियर में कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सलमान ने हाल ही में खुलासा किया कि वो हर चीज के लिए अपने पिता और दिग्गद स्क्रीन राइटर सलीन खान की सलाह लेते हैं. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा. 

सलमान खान को गाइड करते हैं पिता सलीम खान
वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में सलमान ने बताया कि उनके पिता सलीम खान उनके मार्गदर्शक हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता मेरे सबसे बड़े मार्गदर्शक हैं. मैं किसी बात को लेकर उलझन में होता हूं तो उनके पास जाता हूं और वो जो कहते हैं, वही करता हूं. आमतौर पर लोग दूसरों से सलाह तो लेते हैं, लेकिन आखिर में करते अपने मन की ही हैं, पर मेरे मामले में ऐसा बिल्कुल नहीं है. मैं आंख बंद करके उनके फैसले पर भरोसा करता हूं.’ 

पिता सलीम खान से हर सलाह लेते हैं सलमान खान, भाईजान ने कहा- 'वो जो बोलते हैं, वही करता हूं

ये भी पढ़ें:- ‘मैंने प्यार किया’ को क्यों शुरुआत में भाग्यश्री ने ठुकरा दिया था? एक्ट्रेस ने किया खुलासा, सलमान खान संग बॉन्डिंग पर कही ये बात

सलमान खान ने बताया सक्सेस का राज 
सलमान खान ने अपनी सक्सेस का राज भी बताया. उन्होंने कहा, ‘सक्सेस का कोई फॉर्मूला नहीं होता. मेहनत, डिसिप्लिन और सही स्क्रिप्ट का चुनाव जरूरी है, लेकिन आपको कभी नहीं पता होता कि आपके फैंस को क्या पसंद आएगा और क्या नहीं.’ इसी इंटरव्यू में सलमान ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ीं. 

ये हैं सलमान खान की अपकमिंग मूवीज
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे. अपूर्व लाखिया फिल्म के डायरेक्टर हैं. इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. इसके अलावा एक्टर अपनी नई फिल्म की शूटिंग के व्यस्त है, जिसमें वो नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. इस फिल्म के डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली हैं. दिल राजू इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- सलमान खान का खुलासा, बोले- पूरे करियर में कभी नहीं पढ़ीं स्क्रिप्ट, उधार लेकर पहनते हैं करोड़ों की घड़ियां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *