JEE Advanced 2026: देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन रविवार 17 मई को किया जाएगा. इस बार परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की की ओर से देश भर के परीक्षा केंद्रों पर कराया जा रहा है. परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड, ड्रेस कोड और एग्जाम सेंटर से जुड़े नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होगा. जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा दो में शिफ्ट में आयोजित होगी.
9 बजे से होगा पहला पेपर
पहला पेपर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा, जबकि दूसरा पेपर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को एक्स्ट्रा 1 घंटे का समय दिया जाएगा. परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी और छात्र परीक्षा के दौरान भाषा बदल भी सकेंगे. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा केंद्र का एड्रेस, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश दिए गए हैं. उम्मीदवार 17 मई दोपहर 2:30 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
परीक्षा केंद्र में क्या-क्या ले जाना जरूरी?
परीक्षा देने जा रहे हैं छात्रों को समय से पहले सेंटर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि बायोमेट्रिक जांच और फ्रिस्किंग में परेशानी न हो. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट साथ रखना अनिवार्य होगा. उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड, कोई एक ओरिजिनल फोटो, आईडी प्रूफ और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना होगा. इसके अलावा पेन, पेंसिल और ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जाने की परमिशन दी गई है.
इन चीजों को ले जाने पर पूरी तरह बैन
परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या संदिग्ध सामान की अनुमति नहीं होगी. मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेन ड्राइव और स्कैनर जैसे डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. इसके अलावा वॉलेट, हैंडबैग, कैमरा, गॉगल्स, लिखित नोटिस, प्रिंटेड पेपर, राइटिंग पैड, ज्योमेट्री बॉक्स, स्केल, इरेजर, पेंसिल बॉक्स और किसी भी प्रकार का कम्युनिकेशन डिवाइस परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी.
ये भी पढ़ें-UPSC ने जारी किया सिविल सेवा प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
ड्रेस कोड को लेकर भी जारी हुए सख्त नियम
आईआईटी रुड़की ने उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं. छात्रों को सलाह दी गई है कि वह किसी भी तरह की ज्वेलरी या धातु से बनी चीजे पहनकर परीक्षा केंद्र न पहुंचे. अंगूठी, चैन, ब्रेसलेट, पेंडेंट, कान की बालियां, नोज पिन, बैज और ब्रोच जैसी चीजों से बचने को कहा गया है. इसके अलावा बड़े बटन वाले कपड़े पहनने से भी मना किया गया है. उम्मीदवारों को खुले फुटवियर जैसे चप्पल या सैंडल पहनने की सलाह दी गई है. परीक्षा केंद्र के अंदर ताबीज या किसी प्रकार के चार्म पहनने की भी अनुमति नहीं होगी.
ये भी पढ़ें-DU PG Admission 2026: DU ने शुरू किए पीजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन, 7 जून तक कर सकेंगे आवेदन
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI