Flight Ticket: एयर इंडिया ने घटाया किराया, फ्यूल सरचार्ज में की कटौती, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा

ccacaf5544ad3edf5dba0087dd400b5517830024579511346 original


Flight Ticket: यदि आप कुछ ही दिनों में कहीं विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. क्योंकि एयर इंडिया ने गुरुवार को अपनी कुछ अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर लगने वाले फ्यूल सरचार्ज में कटौती कर दी है. इससे विदेश में यात्रा करने वालों को थोड़ी राहत मिली है. इन बदली गई नई दरों के बाद ट्रेवल प्लान करने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटाई गई हैं. जिसके बाद ATF यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में भी गिरावट आई है. इसके बाद ही एयर इंडिया ने भी फ्यूल सरचार्ज घटाने का फैसला किया. नई दरों के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जाने वाली उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज 280 डॉलर से घटाकर 200 डॉलर कर दिया गया है. वहीं, यूरोप जाने वाली उड़ानों के लिए ये शुल्क 205 डॉलर से घटाकर 125 डॉलर कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel News: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से जनता पर नहीं पड़ा फर्क! जून की ईंधन खपत में आया बड़ा उछाल

बाकी एयरलाइंस भी कर रही हैं प्लानिंग
एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने एनडीटीवी प्रॉफिट के साथ बातचीत में बताया है कि, बाकी सभी एयरलाइंस भी फ्यूल सरचार्ज कम करने पर विचार कर रही हैं. इस मामले में फैसला दूसरी तिमाही के आखिर या तीसरी तिमाही की शुरुआत तक लिया जा सकता है. हालांकि, एयरलाइंस का मानना है कि इंटरनेशनल लेवल पर जेट फ्यूल की कीमतें हाल में जरूर घटी हैं, लेकिन वो अभी भी पुराने औसत स्तर से ज्यादा हैं. इसलिए कंपनियां ये देखना चाहती हैं कि कीमतों में ये गिरावट लंबे समय तक बनी रहती है या नहीं.

यात्रियों को कैसे होगा फायदा?
फ्यूल सरचार्ज कम होने से हवाई टिकट सस्ता हो सकता है, वो ऐसे कि फ्यूल सरचार्ज टिकट की कुल कीमत का एक हिस्सा होता है. जब एयरलाइन इसे कम करती है, तो यात्रियों को टिकट के लिए कम पैसे चुकाने पड़ते हैं. ऐसे में अब विदेश में यात्रा करने वालों को इससे काफी राहत मिल सकती है. हालांकि फ्यूल सरचार्ज कम होने का ये मतलब बिलकुल भी नहीं है कि टिकट हमेशा के लिए सस्ता हो गया है. क्योंकि टिकट की आखिरी कीमत बेस फेयर, एयरपोर्ट चार्ज, टैक्स, यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) और अन्य शुल्क के हिसाब से तय होती है. 

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीदों पर फिरा पानी! सरकार ने कहा-अब कटौती का सवाल…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *