Gadgets Price Hike: ‘दीवाली पर खरीदूंगा’… फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स

021fa7f7bfccdcaac37617d446dead2f17833472209081346 original


Gadgets Price Hike: त्यौहारों के मौके पर अक्सर फेस्टिव डील्स चलती है. चाहे ऑनलाइन बाजार हो या ऑफलाइन बाजार, हर जगह तगड़ा डिस्काउंट होता है. आप भी फिलहार कुछ खरीदने के लिए  दशहरा, दीवाली या नवरात्रि का इंतजार जरूर कर रहे होंगे. अगर वाकई में कर रहे हैं तो रुक जाइए और जो भी खरीदना है अभी खरीद लीजिए. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आने वाले समय में मोबाइल फोन, लैपटॉप और कई इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतें बढ़ने वाली हैं. तो इन डील्स में आपको फायदा नहीं बल्कि नुकसान ही होगा.

क्यों बढ़ रहे दाम?
दरअसल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI कंप्यूटिंग की दुनिया में नई क्रांति ला रहा है. लेकिन इसका असर अब आम लोगों की जेब पर भी पड़ने लगा है. AI की वजह से स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप जैसे रोजमर्रा के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स महंगे हो सकते हैं. ऐसे में यदि आप इंतजार कर रहे हैं किसी अच्छी डील का तो ये आपको काफी महंगी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें: Microsoft Layoff: टेक जगत में फिर हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट ने की 4800 कर्मचारियों की छंटनी, HR हेड ने बताई वजह

AI क्यों बन रहा महंगाई की वजह?
ऐसा इसलिए क्योंकि NVIDIA, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, मेटा, अमेजॉन, ओपनएआई और एंथ्रोपिक जैसी कंपनियां AI के लिए बड़े-बड़े डेटा सेंटर और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही हैं. इसके चलते मेमोरी चिप्स की मांग तेजी से बढ़ गई है. बढ़ती मांग को देखते हुए चिप बनाने वाली कंपनियां अब AI सर्वर में इस्तेमाल होने वाली महंगी और ज्यादा फायदा देने वाली मेमोरी Chips का उत्पादन बढ़ा रही हैं. इसकी वजह से स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में इस्तेमाल होने वाली सामान्य DRAM और NAND फ्लैश चिप्स की सप्लाई कम हो रही है.

इसी का नतीजा है कि इन चिप्स की कीमतों लगातार बढ़ रही हैं, जिससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने की लागत भी बढ़ गई है. यही कारण है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: Ethanol: पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर किसानों को मिले 1.60 लाख करोड़, विदेशी मुद्रा खर्च में हुई ऐतिहासिक बचत

उदाहरण से समझें कैसे बढ़ेगी कीमत
जैसे अभी कुछ दिन पहले ही एप्पल के टैब की कीमत बढ़ गई थी, जिसके बाद लोगों को लगा कि अब जैसे टैब की कीमतें बढ़ीं हैं वैसे ही एप्पल के फोन की कीमतें भी बढ़ेंगी. तो लोगों ने धड़ल्ले से फोन खरीदना शुरू कर दिया, जिससे फोन की कीमतें भी बढ़ गई हैं. अब ऐसे ही आने वाले समय में अन्य चीजों की कीमतें भी बढ़ सकती है. जिसके बाद फेस्टिवल्स के दौरान जो भी डील्स होंगी उसमें आपको मान लीजिए 10 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, तो वो आज की कीमत में ही मिलेगा. तो ऐसे में तो खरीदने वाले का नुकसान ही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *