‘ईश्वर करे वो सक्सेसफुल हो…’, सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को विवेक ओबेरॉय का सपोर्ट

6c500afdf0f1681d6938396507f6d3a817958790967321400 original


बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे. ये 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इन दिनों भाईजान इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं.

इस बीच बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर अपनी राय रखी है. उन्होंने फिल्म का समर्थन किया है.

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को विवेक ओबेरॉय ने किया सपोर्ट

विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में कैंसर मरीजों के लिए फिल्म ‘रामायण’ की खास स्क्रीनिंग रखी थी. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और बहादुरी पर बनी फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिलना चाहिए.

सलमान खान की फिल्म पर क्या बोले विवेक ओबेरॉय?

विवेक ओबेरॉय ने कहा, ‘मेरा मानना है कि भारतीय सेना के शौर्य, बहादुरी, साहस और पराक्रम पर कोई फिल्म बनती है, तो एक दर्शक के तौर पर हमें उसका समर्थन करना चाहिए. इस फिल्म को बहुत प्यार मिलना चाहिए.’

‘मेरे दोस्त की फिल्म है…’

उन्होंने फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया को अपना दोस्त बताते हुए कहा, ‘मेरे दोस्त अपूर्व लाखिया ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. मैंने उनके साथ फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ की थी. उनकी इस फिल्म के लिए भी ढेर सारी शुभकामनाएं. ईश्वर करे कि फिल्म सफल हो और लोगों को इससे प्रेरणा मिले. मैं हमेशा कहता हूं कि कोई भी फिल्म जो हमारे वर्दी वाले भाइयों-बहनों के लिए दिल में सम्मान पैदा करती है, ईश्वर करे कि वह फिल्म सफल हो. मेरे दोस्त की फिल्म है.’

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के बारे में जानिए

‘मातृभूमि’ देशभक्ति और युद्ध पर आधारित फिल्म है. इसमें सलमान खान 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं. वहीं, चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसे सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. दिलचस्प बात ये है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘ईठा’ की टक्कर सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ से होगी. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *