Yellow Sweat Stains: पसीने से सफेद शर्ट पर पड़ गए हैं पीले दाग, इस चीज से हो जाएंगे एकदम साफ

6551500b7eedd1fe358118916fe6bdac17815910944181257 original


How To Remove Yellow Sweat Stains From White Shirts: सफेद शर्ट पहनना लगभग हर किसी को पसंद होता है, लेकिन एक समस्या ऐसी है जो इसकी पूरी खूबसूरती बिगाड़ देती है, वह है पसीने के पीले दाग. खासतौर पर अंडरआर्म्स के आसपास बनने वाले ये निशान कई बार इतनी जिद्दी हो जाते हैं कि सामान्य धुलाई से भी नहीं जाते. ऐसे में लोग महंगे स्टेन रिमूवर खरीद लेते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा परिणाम नहीं मिलता. अगर आपकी सफेद शर्ट पर भी पसीने के पीले दाग पड़ गए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों की मदद से इन दागों को आसानी से साफ किया जा सकता है.

आखिर क्यों पड़ते हैं पीले दाग?

बहुत से लोग सोचते हैं कि केवल पसीना ही इन दागों की वजह है, लेकिन ऐसा नहीं है. पसीने में मौजूद नमक और खनिज जब डिओडोरेंट या एंटीपर्सपिरेंट में मौजूद एल्यूमिनियम के साथ मिलते हैं, तो कपड़े पर पीले निशान बनने लगते हैं. समय के साथ ये दाग और गहरे हो जाते हैं.

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और बेकिंग सोडा का कमाल

सफेद कपड़ों पर पड़े पीले दाग हटाने के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और बेकिंग सोडा का मिश्रण बेहद असरदार माना जाता है. इसके लिए एक कटोरी में एक-चौथाई कप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड, एक-चौथाई कप बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं और पुराने टूथब्रश या स्पंज की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें. मिश्रण को लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें ताकि यह दागों के अंदर तक असर कर सके. इसके बाद ठंडे या गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें.

सिरका और नींबू भी हैं कारगर

अगर आपके पास हाइड्रोजन पेरॉक्साइड नहीं है, तो सफेद सिरका भी अच्छा विकल्प हो सकता है. दाग वाली जगह पर सिरका लगाकर करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर सामान्य तरीके से धो लें. वहीं नींबू का रस और बेकिंग सोडा मिलाकर तैयार किया गया पेस्ट भी पीले दाग हटाने में मदद कर सकता है. इसे दाग पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर धो लें.

इसे भी पढ़ेंः  How To Clean Fridge: गंदे फ्रिज को मिनटों में चमकाएंगे ये आसान टिप्स, बदबू और बैक्टीरिया भी होंगे दूर

कपड़े धोते समय रखें ये बातें ध्यान

दाग हटाने के बाद कपड़े को सामान्य डिटर्जेंट से धोएं. जब तक दाग पूरी तरह साफ न हो जाए, कपड़े को ड्रायर में न डालें. बेहतर होगा कि उसे नेचुरल हवा में सुखाया जाए. अगर दाग का हल्का निशान अभी भी दिखाई दे, तो यही प्रक्रिया दोबारा दोहराई जा सकती है. इसके  साथ ही, पसीने के दाग जितनी जल्दी साफ किए जाएं, उनके हटने की संभावना उतनी ही अधिक होती है. इसलिए दाग दिखते ही सफाई शुरू कर दें. इससे आपकी सफेद शर्ट फिर से नई जैसी चमक सकती है और पीले दागों की चिंता भी खत्म हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- Best AC Mode for Monsoon: मॉनसून में किस मोड पर चलाना चाहिए AC, सही तरीका जान लेंगे तो घर रहेगा कूल-कूल?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *