देश के सरकारी बैंकों पर मंडराया खतरा, किसानों का लोन बनेगा टेंशन

ebcef97eeef3f3fb7ad64da1ed24b6b217958605090801346 original


देश में इस साल मानसून हर साल के मुकाबले काफी कम रहा है. बारिश कम होने के कारण किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है. लेकिन ये कम बारिश केवल किसानों के लिए ही मुसीबत का सबब नहीं है बल्कि बैंकों पर भी इसका असर पड़ सकता है. हाल ही में आई ICICI सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट में इस बारे में बताया गया है. 

इस रिपोर्ट के मुताबिक, कम बारिश के कारण किसानों की फसल और कमाई प्रभावित हुई है. ऐसे में किसानों के लिए बैंक से लिया गया कर्ज चुकाना मुश्किल हो सकता है. इसका असर वित्त वर्ष 2026-27 में सरकारी बैंकों पर देखने को मिल सकता है.

दो बैंकों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 के मानसून में देश में सामान्य से 13% कम बारिश हुई. महाराष्ट्र और कर्नाटक इससे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य रहे. इन राज्यों में सूखे जैसी स्थिति के कारण बैंक ऑफ महाराष्ट्र और कैनरा बैंक पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है, क्योंकि इन बैंकों किसानों को ज्यादा लोन दिया है.

सरकारी बैंकों पर क्यों पड़ेगा असर?
सरकारी बैंक यानी PSU बैंक अपने कुल कर्ज का बड़ा हिस्सा किसानों और गावों को देते हैं. बारिश कम होने से फसल की पैदावार घटती है और किसानों की आमदनी कम हो जाती है. ऐसे में उनके लिए कर्ज की किस्तें चुकाना मुश्किल हो सकता है. उदाहरण के लिए बताए तो कैनरा बैंक के भारत में दिए गए कुल कर्ज का 22.9% हिस्सा कृषि क्षेत्र से जुड़ा है.

ICICI सिक्योरिटीज का अनुमान है कि अगर महाराष्ट्र और कर्नाटक में दिए गए 35% फसल लोन रीस्ट्रक्चरिंग किया जाता है, तो FY27 में कुछ बैंकों की प्रति शेयर कमाई (EPS) पर 1-4% तक असर पड़ सकता है.

कर्ज वसूली की स्थिति में हुआ सुधार
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में बैंकों के खेती से जुड़े कर्ज की स्थिति में सुधार हुआ है. कृषि क्षेत्र में ग्रॉस NPA (GNPA) यानी फंसे हुए कर्ज का अनुपात पहले के 9-10% से घटकर करीब 5% रह गया है. वहीं, पिछले दो सालों में कृषि कर्ज में नए डिफॉल्ट यानी कर्ज न चुका पाने के मामले 1-3% के बीच रहे हैं. छोटे किसानों के मामले में कुछ बैंकों में ये आंकड़ा 2% से भी कम रहा है. हालांकि, छोटे किसानों के कर्ज में अब भी कुछ जोखिम बना हुआ है.

किसानों को मिल सकती है राहत
बता दें कि महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे सूखा प्रभावित राज्यों में किसानों को राहत देने के लिए स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (SLBC) ने एग्रीकल्चर लोन रीस्ट्रक्चरिंग का प्रस्ताव रखा है. इसका मतलब है कि जिन किसानों के लिए समय पर कर्ज चुकाना मुश्किल हो रहा है, उन्हें कर्ज चुकाने के लिए थोड़ा ज्यादा समय दिया जा सकता है. इससे उन पर तुरंत किस्त चुकाने का दबाव कम होगा और कर्ज के NPA बनने की आशंका भी घटेगी.

ये भी पढें: Bank FD: 50 लाख की एफडी पर 7% ब्याज, हर महीने कितने रुपए मिलेंगे?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *