अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को आईसीसी की ओर से चेतावनी मिली है. बता दें कि उन्हें भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में पहले भी चेतावनी मिली थी. लेकिन फिर वही गलती दोहराने के लिए वापस से उन्हें फटकारा गया. इसके अलावा आईसीसी ने उनके खिलाफ खाते में डिमेरिट पॉइंट भी जोड़े हैं.
दरअसल हाल ही में भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज चल रहा था, जो कि अब खत्म हो चुका है. इस 3 वनडे की सीरीज में भारत ने क्लीन स्वीप किया. मगर इस सीरीज के खत्म होते ही अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को आईसीसी के तरफ से जमकर फटकार मिली. यह फटकार उन्हें चेन्नई में 20 जून को खेले सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में की गई गलती के लिए लगाई गई. चौकाने वाली बात तो ये है कि हशमतुल्लाह ने यह गलती पहली बार नहीं की है, उन्होंने न जाने कितनी बार चेतवानी मिलने के बावजूद बार-बार दोहराया है.
यह भी पढ़ें- FIFA WORLD CUP 2026: पहले स्पेन, अब उरुग्वे, आखिर कौन है ये टीम जो दिग्गजों की नींद उड़ा रही है?
आईसीसी ने उनकी गलती के लिए इस बार सिर्फ फटकार ही नहीं लगाई, बल्कि उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा. अधिक जानकारी के लिए बता दें कि हशमतुल्लाह शाहिदी को आईसीसी ने क्रिकेट के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत लेवल 1 का दोषी पाया और बताया कि उन्होंने जो गलती की वो आर्टिकल 2.10.10 का उल्लंघन है.
आईसीसी के मुताबिक अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी बार-बार पिच के ऊपर दौड़ते दिखे, जिससे उसे नुकसान पहुंच सके. शाहिदी की बीते 24 महीनों में नियम उल्लंघन की ये पहली गलती है. उन्हें पहले भी 2 बार पिच पर न दौड़ने की चेतावनी मिली थी. उन्हें पहली बार ये चेतावनी अफगानिस्तान की इनिंग के 31वें ओवर में दी गई और फिर 40वें ओवर में मिली, जब उन्होंने वही गलती दोहराई. और अंत में इसका नतीजा ये रहा कि टीम को मैच में 5 रन की पेनल्टी भी झेलनी पड़ी.
यह भी पढ़ें- Harbhajan Vs Sreesanth:18 साल बाद फिर गरमाया थप्पड़ कांड, श्रीसंत ने हरभजन को दी खुली चुनौती, जानिए अब क्या कहा