Bank Jobs 2026: बिहार के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सहकारी बैंक में एक्सपर्ट्स के पदों पर भर्ती; 15 अप्रैल तक करें आवेदन


BSCB Jobs 2026: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी की राह से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है. सरकारी बैंक में काम करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका आया है. बिहार स्टेट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड ने 7 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स…

बैंक की ओर से जारी सूचना के अनुसार सोशल मोबिलाइजेशन एक्सपर्ट (स्टेट हेड), लॉ/अकाउंट्स विशेषज्ञ, क्रॉप हसबेंडरी एक्सपर्ट और एग्री मार्केटिंग/वैल्यू एडिशन/प्रोसेसिंग स्पेशलिस्ट जैसे पद शामिल हैं. इनमें एग्री मार्केटिंग/वैल्यू एडिशन/प्रोसेसिंग स्पेशलिस्ट के 4 पद हैं, जबकि बाकी पदों पर एक-एक भर्ती होगी. यानी कृषि, कानून, लेखा और समाज से जुड़े काम का अनुभव रखने वाले युवाओं के लिए यह खास अवसर है.

इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आवेदन केवल ऑफलाइन तरीके से स्वीकार किए जाएंगे. जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें फॉर्म भरकर डाक के माध्यम से भेजना होगा. आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तय की गई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें.

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में डिग्री हो. पद के अनुसार ग्रेजुएशन, बीकॉम, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कंपनी सेक्रेटरी (CS), एग्रीकल्चर में स्नातक या एग्री बिजनेस मैनेजमेंट में एमबीए की डिग्री जरूरी है. यानी पढ़ाई के साथ विषय का ज्ञान भी जरूरी है.

उम्र सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह इस भर्ती अभियान के लिए लास्ट डेट से पहले आवेदन कर लें. अंतिम टाइम पर अधिक लोड होने के चलते अप्लाई करने में दिक्कत आ सकती है. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें – MPESB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का मौका! MP में नर्सिंग ऑफिसर के हजारों पदों पर भर्ती;जानें कब से शुरू होंगे फॉर्म

ऐसे करें आवेदन

  • स्टेप 1: सबसे पहले Bihar State Co‑operative Bank Limited की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: वहां से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें.
  • स्टेप 4: फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी साफ-साफ भरें.
  • स्टेप 5: जरूरी दस्तावेजों की प्रतियां फॉर्म के साथ लगाएं.
  • स्टेप 6: भरे हुए फॉर्म को एक लिफाफे में डालें.
  • स्टेप 7: इसे प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड गांधी मैदान, पटना के पते पर भेज दें.

यह भी पढें – UP Board Result 2026: कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *