मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट संन्यास का बनाया प्लान, इस दिन कह देंगे अलविदा

97d7c9504b3749295d7fdfad4dc7356517958696490921364 original


बांग्लादेश क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहने का प्लान बना लिया है. वह फरवरी 2027 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. बांग्लादेश में इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले जाने की उम्मीद है, और मुशफिकुर मीरपुर में होने वाले पहले मैच के बाद अपने टेस्ट करियर को समाप्त कर देंगे. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने 28 नवंबर (शनिवार) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटनाक्रम की पुष्टि की.

तमीम इकबाल ने कहा, “मुशफिकुर रहीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद रिटायर होने जा रहे हैं. मुशफिक ने कुछ दिन पहले मुझे फोन करके अपने इस फैसले के बारे में बताया था. उसके बाद, मैं लगातार उनके संपर्क में रहा. मैंने उनसे कहा कि वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करें और खुद ही इसकी घोषणा करें.”

तमीम इकबाल ने आगे कहा, “मैंने उनसे यह भी अनुरोध किया था कि वे फेसबुक पर कोई स्टेटस न डालें, क्योंकि वे बांग्लादेश क्रिकेट के बहुत बड़े सेवक रहे हैं और मैं चाहता था कि यह काम सही तरीके से हो. लेकिन मुशफिक के कहने पर, उन्होंने मुझे इसकी घोषणा करने के लिए कहा है. उनके अनुरोध पर, मैं यह घोषणा कर रहा हूं कि इंग्लैंड के खिलाफ मीरपुर टेस्ट उनका आखिरी टेस्ट होगा.”

करीब 22 साल पुराना करियर होगा समाप्त 

मुशफिकुर ने 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए बांग्लादेश के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. 2027 में फॉर्मेट को अलविदा कहने वाले बांग्लादेशी दिग्गज का टेस्ट करियर तकरीबन 22 साल लंबा होगा. 39 साल के मुशफिकुर ने बांग्लादेश के लिए फॉर्मेट में तमाम यागदार पारियां खेली हैं. 

मुशफिकुर रहीम का टेस्ट करियर 

अब तक मुशफिकुर ने 108 टेस्ट खेल लिए हैं. इन मैचों की 199 पारियों में बैटिंग करते हुए 38.80 की औसत से 7062 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक और 30 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर नाबाद 219 रन का रहा. बताते चलें कि वह बांग्लादेश के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

 

यह भी पढ़ें: U19 एशिया कप के लिए BCCI ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *