भारतीय खिलाड़ी के लिए ‘गम’ में बदली एशिया कप की खुशी, ICC ने सुनाई कड़ी सजा

cf8ffc61e136a169a5e01bf588e804c017893909602901364 original


भारतीय टीम ने बीते रविवार (13 सितंबर) फाइनल में श्रीलंका को हराकर 2026 महिला एशिया कप का खिताब जीता था. लेकिन इसके अगले ही दिन भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने बड़ी सजा सुना दी. क्रांति ने मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट चटकाया था. उन्होंने मैच के दौरान श्रीलंकाई ओपनर इमेशा दुलानी को बोल्ड करने के बाद ‘सेंड ऑफ’ का इशारा किया था. 

फाइनल के अगले दिन यानी सोमवार (14 सितंबर) को आईसीसी ने एक रिलीज में कहा कि भारतीय गेंदबाज का यह इशारा ICC आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन था, जिसके लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. 

रिलीज में लिखा गया, “गौड को प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया. यह अनुच्छेद ऐसी भाषा, हरकत या इशारों के इस्तेमाल से संबंधित है जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर उसका अपमान करते हों या जिससे बल्लेबाज की ओर से आक्रामक प्रतिक्रिया आ सकती हो.” चूंकि 24 महीने की अवधि में यह उनका पहला अपराध था, इसलिए गौड़ के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है.

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह के बगैर टीम इंडिया का बुरा हाल, आंकड़ों से समझें पूरा गणित

कब हुई घटना 

दूसरी पारी यानी श्रीलंका की बैटिंग के दौरान पहले ओवर में क्रांति ने इमेशा दुलानी को बोल्ड किया. इसके बाद भारतीय गेंदबाज ने श्रीलंकाई बल्लेबाज को पवेलियन जाने का इशारा किया. आईसीसी ऐसे मामलों में काफी सख्त रहता है, जिसके चलते उन पर फाइन लगाया गया. 

क्रांति गौड़ का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाली क्रांति ने अब तक अपने करियर में 2 टेस्ट, 17 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 3 पारियों में उन्होंने 9 विकेट लिए हैं. वनडे की 17 पारियों में क्रांति ने 6/52 के बेस्ट के साथ 25 विकेट चटकाए हैं. बाकी टी20 इंटरनेशनल 19 पारियों में भारतीय गेंदबाज ने 10 विकेट अपने नाम किए, जिसमें बेस्ट फिगर 2/24 का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: Watch: ट्रॉफी ‘चोरी’ कर मोहसिन नकवी ने बटोरी वाहवाही, ‘गुड जॉब सर, वो…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *