अब कहां हैं सुचित्रा कृष्णमूर्ति? 30 साल बड़े डायरेक्टर से की शादी, शाहरुख खान को जड़ा था तमाचा

1803521dfd2028086a3e9afa7177305517956898463931064 original


बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 34 साल हो चुके हैं. 90 के दशक से लेकर अब तक उनके साथ कई एक्ट्रेसेस ने काम किया है. अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति भी शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. वहीं उन्होंने और भी कई एक्टर्स के साथ काम किया. आज ये एक्ट्रेस अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं.

टीवी से शुरू किया था एक्टिंग करियर

सुचित्रा कृष्णमूर्ति का जन्म 27 नवंबर 1975 को मुंबई में हुआ था. सुचित्रा ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज साल 1987 के सीरियल ‘चुनौती’ से किया था. तब एक्ट्रेस की उम्र सिर्फ 12 साल थी. उस दौर में वो कई विज्ञापन फिल्मों में भी नजर आईं.

इन फिल्मों में नजर आईं सुचित्रा कृष्णमूर्ति 

फिल्मी दुनिया में सुचित्रा कृष्णमूर्ति की शुरुआत साल 1991 में आई मलयालम फिल्म ‘किलुक्कम्पेट्टी’ के जरिए हुई थी. इसमें उन्होंने अनु पिल्लई नाम का किरदार निभाया था. 35 साल पुरानी इस मूवी को शाजी कैलाश ने डायरेक्ट किया था. इसके बाद सुचित्रा ‘कभी हां कभी ना’, ‘माय वाइफ़्स मर्डर’, ‘रण’, ‘राम गोपाला वर्मा  की आग’, ‘विश्व’, ‘कर्मा और होली’ और ‘मित्तल वर्सेज मित्तल’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहीं.

जब सेट पर शाहरुख खान को जड़ा थप्पड़

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में काम किया था. साल 1994 की इस मूवी में सुचित्रा ने ऐना और शाहरुख ने सुनील नाम का किरदार निभाया था. कुंदन शाह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के एक सीन में सुचित्रा को शाहरुख को थप्पड़ जड़ना था. ये सीन ‘ऐ काश के हम’ गाने के बाद का था. परफेक्ट शॉट के लिए एक्ट्रेस ने शाहरुख को कई बार थप्पड़ मारे थे और बाद में वो काफी इमोशनल भी हो गई थीं.

30 साल बड़े डायरेक्टर से की थी शादी

सुचित्रा कृष्णमूर्ति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं. बता दें कि सुचित्रा ने उम्र में खुद से करीब 30 साल बड़े मशहूर डायरेक्टर शेखर कपूर से साल 1999 में शादी रचाई थी. शादी की वक्त वो 24 साल की थी और शेखर 54 साल के.

शादी की बाद कपल ने एक बेटी कावेरी का वेलकम किया था. हालांकि 2007 में सुचित्रा और शेखर ने तलाक ले लिया. लंबे वक्त से सुचित्रा एक्टिंग फील्ड से दूर हैं. अक्सर वो इंटरव्यू और पॉडकास्ट में नजर आती हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *