FB-YT Insta Income: भारत से 10 गुना महंगा क्यों है अमेरिका का Viewer? कमाई में बड़ा अंतर

376e430c3699b479653f686c755b030417957916333701435 original


आज के समय में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रह गया है, अब तो बहुत से लोग इसपर कंटेंट बनाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक क्रिएटर के वीडियो पर 10 लाख व्यूज आने के बाद भी उसकी कमाई दूसरे क्रिएटर से काफी कम क्यों हो सकती है? इसकी एक बड़ी वजह है वीडियो देखने वाले लोगों का देश.

मान लीजिए दो क्रिएटर्स के वीडियो पर 10-10 लाख व्यूज आते हैं. एक के ज्यादातर दर्शक भारत से हैं और दूसरे के अमेरिका से. दोनों के व्यूज बराबर हैं, लेकिन कमाई में कई गुना का अंतर हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विज्ञापन देने वाली कंपनियां अमेरिका जैसे बाजारों में दर्शकों तक पहुंचने के लिए भारत के मुकाबले ज्यादा पैसा खर्च करती हैं. यही वजह है कि अमेरिका से आने वाले व्यूज की कमाई ज्यादा हो सकती है.

व्यूज की कीमत में कितना है अंतर?
सोशल मीडिया पर विज्ञापन की कीमत को समझने के लिए CPM का इस्तेमाल किया जाता है. CPM का मतलब है Cost Per Mille यानी हर 1,000 विज्ञापन दिखाए जाने पर विज्ञापनदाता कितना पैसा खर्च करता है.

मान लीजिए किसी वीडियो पर 10 लाख व्यूज आते हैं और हर व्यू के साथ विज्ञापन दिखाया जाता है. अगर भारत का CPM 80 रुपए है तो विज्ञापनदाता करीब 80,000 रुपए खर्च करेगा. वहीं, अमेरिका के 600 रुपए CPM के हिसाब से यही खर्च 6 लाख रुपए होगा.

अमेरिका के Viewer की कीमत ज्यादा क्यों है?
इसकी सबसे बड़ी वजह वहां के लोगों की खरीदने की क्षमता और विज्ञापन बाजार है. अमेरिका में कई प्रोडक्ट और सेवाओं के लिए विज्ञापन कंपनियां ज्यादा बजट रखती हैं. वहां के दर्शकों को महंगे प्रोडक्ट, इंश्योरेंस, फाइनेंशियल सर्विस और टेक्नोलॉजी से जुड़े सामान बेचने के लिए कंपनियां ज्यादा बोली लगा सकती हैं.

वहीं, भारत में भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, लेकिन यहां कई कैटेगरी में विज्ञापन का बजट अमेरिका के मुकाबले कम हो सकता है. इसका मतलब ये नहीं है कि भारतीय दर्शकों की वैल्यू कम है. 

सोशल मीडिया पर कमाई का क्या है तरीका?

यूट्यूब पर क्रिएटर्स को YouTube Partner Programme में विज्ञापनों से कमाई का हिस्सा मिलता है. वीडियो से पहले, बीच में या बाद में दिखने वाले विज्ञापनों से कमाई होती है. बस चैनल को मोनेटाइजेशन की शर्तें पूरी करनी होती हैं.

फेसबुक पर लंबे वीडियो में इन-स्ट्रीम विज्ञापनों और दूसरे मोनेटाइजेशन प्रोग्राम के जरिए कमाई हो सकती है. लेकिन हर व्यू के पैसे नहीं मिलते हैं. छोटे वीडियो और रिल्स की कमाई लंबे वीडियो से अलग होती है. वहीं, इंस्टाग्राम पर हर व्यू के बदले यूट्यूब की तरह विज्ञापन से कमाई मिलना जरूरी नहीं है. यहां कई क्रिएटर्स की कमाई ब्रांड प्रमोशन, स्पॉन्सरशिप, एफिलिएट लिंक से होती है. 

बॉम्बे HC से Tata Trusts को राहत नहीं, टाटा संस बोर्ड मीटिंग नहीं रुकेगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *