Box Office: फ्राइडे को 23 दिन पुरानी ‘रामायण’ ने मारी बाजी, जानें- कैसा रहा ‘ये प्रेम मोल लिया’- ‘गनमास्टर जी9’ का हाल

4e0e3feb6216ca2c25b4983a394026801795794548907209 original


शुक्रवार को सिनेमाघरों में बॉलीवुड की जो बड़ी फिल्में रिलीज हुई. एक इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी 9’ और दूसरी आयुष्मान खुराना की ‘ये प्रेम मोल लिया’. हालांकि ये दोनों फिल्में 23 दिन पुरानी ‘रामायण’ के तूफान के आगे फिकी साबित हुई और इनकी ओपनिंग खास नहीं हुई. चलिए यहां फ्राइडे, 27 नवंबर की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं. 

‘ये प्रेम मोल लिया’ ने फ्राइडे को कितना किया कलेक्शन? 
आयुष्मान खुराना और शरवरी की ‘ये प्रेम मोल लिया’ का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है. इस फैमिली ड्रामा को सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिली हैं. हालांकि ये खास ओपनिंग नहीं कर पाई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रिलीज के पहले दिन यानी फ्राइडे को 4 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसका ग्रॉस कलेक्शन4.70 करोड़ रुपये रहा.

‘गनमास्टर जी9’ ने फ्राइडे को कितनी कमाई की? 
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ की शुरुआत भी फिकी रही. हालांकि स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई है लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस नंबर्स भी खास नहीं हैं. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गनमास्टर जी9’ ने रिलीज के पहले दिन यानी फ्राइडे को 3.65 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसका ग्रॉस कलेक्शन 4.30 करोड़ रुपये रहा.

‘रामायण’ ने चौथे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन? 
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रिलीज के 23वें दिन भी बवाल काट किया है. ये फिल्म नई रिलीज फिल्मों पर भारी पड़ी है और इसने फ्राइडे को भी सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 23वें दिन यानी चौथे फ्राइडे को 8.45 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 23 दिनों की नेट कमाई अब 1000.55 करोड़ रुपये हो गई है. 

ओम ने दूसरे फ्राइडे कितनी की कमाई? 
धनुष और ममूटी की ‘ओम’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 69.30 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओम’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 2 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 8 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 71.22 करोड़ रुपये हो गई है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *