Gold Silver Rate Today: चांदी 1.5 लाख के पार, सोना की कीमत घटी या बढ़ी? जानें

c30890d1d6253f63a2ea7583677cad4717958515608461346 original


सोना और चांदी का भाव आए दिन बदलता रहता है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में सोने के भाव में इतनी तेजी से गिरावट देखने को मिली है, कि हर किसी की नजर इसकी कीमतों पर ही है. ऐसे में 28 नवंबर, शनिवार कोसोना और चांदी खरीदने वालों के लिए एक बार फिर से राहत की खबर है. हाल के दिनों में तेज उतार-चढ़ाव के बाद आज सर्राफा बाजार में इन दोनों ही कीमती धातुओं के भाव लगभग स्थिर बने हुए हैं.

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1,25,560 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,097 रुपये है. वहीं, चांदी का भाव करीब 1,63,500 रुपये प्रति किलो चल रहा है.

शनिवार को नहीं आया बदलाव
दरअसल शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी. इसके बाद शनिवार को कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ. हालांकि शनिवार और रविवार को MCX पर कारोबार भी बंद रहता है. आइये ये भी जान लेते हैं कि 28 नवंबर को अन्य शहरों में सोने के दाम क्या रहे?

बड़े शहरों में सोने के भाव
28 नवंबर को अलग-अलग शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस प्रकार है:

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट
दिल्ली 1,25,560 रुपये 1,15,097 रुपये
मुंबई 1,25,770 रुपये 1,15,289 रुपये
कोलकाता 1,25,610 रुपये 1,15,143 रुपये
चेन्नई 1,26,140 रुपये 1,15,628 रुपये
बेंगलुरु 1,25,870 रुपये 1,15,381 रुपये
हैदराबाद 1,25,970 रुपये 1,15,473 रुपये

चांदी के दामों हुआ इजाफा
शुक्रवार को दिल्ली में चांदी की कीमत में भारी उछाल आया. चांदी 13,500 रुपये यानी करीब 9% महंगी होकर 1,63,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमत 7% से ज्यादा बढ़कर 43.97 डॉलर प्रति औंस हो गई. चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी नजर आई. हालांकि, चांदी का इस्तेमाल कारोबार में भी बड़े पैमाने पर होता है. इसलिए वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका और AI पर होने वाले खर्च में बदलाव का असर इसकी कीमतों पर पड़ सकता है.

क्यों बढ़े सोने-चांदी के भाव?
बता दें कि शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई थी. इसकी एक बड़ी वजह बाजार में निचले स्तर पर खरीदारी यानी डिप बाइंग रही. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में सुधार और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग ने भी भाव को सहारा दिया.

ये भी पढ़ें: RBI ATM Rules: क्या फेल ट्रांजैक्शन पर भी लगेगा चार्ज, ये भी महीने में जुड़ेगी?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *