वैभव सूर्यवंशी से भी तेज कूट रहा रन, इंग्लैंड के बल्लेबाज ने दुनिया को किया हैरान

8e7367d181e4ae97a990652dc4d8391417958630740971364 original


इन दिनों ताबड़तोड़ बल्लेबाजी में सिर्फ वैभव सूर्यवंशी का नाम गूंज रहा हैं. आईपीएल हो, इंटरनेशनल क्रिकेट हो या फिर अंडर-19 टीम के लिए खेलना हो, वैभव हर जगह अपनी तूफानी बैटिंग से एक के बाद एक रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं. हाल ही में वैभव लिस्ट-ए फॉर्मेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे. उन्होंने सिर्फ 52 गेंद में डबल सेंचुरी पूरी कर दी थी. लेकिन अब इंग्लैंड के एक बल्लेबाज ने वैभव से भी तेज खेलकर दुनिया को हैरान कर दिया. 

यह बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि 29 साल के एन्यूरिन डोनाल्ड हैं, जो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे. एन्यूरिन टी20 में फॉर्मेट में वैभव से भी ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं. सुनन और पढ़ने और थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं. 

2024 से पुरुष टी20 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने के मामले में एन्यूरिन डोनाल्ड टॉप पर हैं. उनका स्ट्राइक रेट से 216.89 का है. वैभव सूर्यवंशी लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. वैभव का स्ट्राइक रेट 212.84 का है. इसके बाद अभिषेक शर्मा और प्रियांश आर्य जैसे बल्लेबाज नजर आते हैं. 

2024 से पुरुष टी20 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (कम से कम 1000 रन)

एन्यूरिन डोनाल्ड- 216.89

वैभव सूर्यवंशी- 212.84 

अभिषेक शर्मा- 202.13

प्रियांश आर्य- 185.48

मिच ओवन- 184.61 

एन्यूरिन डोनाल्ड का टी20 करियर 

एन्यूरिन डोनाल्ड ने अब तक अपने करियर में 118 मुकाबले खेल लिए हैं, जिसमें इंग्लैंड के लिए खेले गए 6 टी20 इंटरनेशनल मैच भी शामिल हैं. उन्होंने फॉर्मेट की 118 पारियों में बैटिंग करते हुए 24.32 की औसत और 175.01 के स्ट्राइक रेट से 2627 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 19 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 91 रनों का रहा. उन्होंने जुलाई 2015 में टी20 डेब्यू किया था. लिहाजा उन्हें फॉर्मेट में खेलते हुए 11 साल हो चुके हैं. 

 

यह भी पढ़ें: 27 छक्के और 318 रन, DC के समीर रिजवी का कहर, मुश्ताक अली ट्रॉफी में बरसे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *