क्राइस्टचर्च टेस्ट में क्यों बिखर गया भारत का टॉप आर्डर? दिग्गज ने इसे बताया जिम्मेदार

f1734d703a66c4aa59f07bee0f6d23ec17958566096381212 original


क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का आज दूसरा दिन था, जो पूरी तरह से न्यूजीलैंड के नाम रहा. आज न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 रनों पर समाप्त हुई थी. भारत की पहली पारी आज विकेट के साथ शुरू हुई. पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल शून्य पर आउट हो गए. इसके बाद भी कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. दिन का खेल वॉशिंगटन सुंदर के विकेट के साथ खत्म हुआ, जो टीम का छठा विकेट था. पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भारत के टॉप आर्डर बल्लेबाजों की अप्रोच पर सवाल उठाया.

तीसरे नंबर पर आए देवदत्त पडिक्कल ने तेज तर्रार अंदाज में खेलना चाहा, उन्होंने 20 गेंदों की छोटी सी पारी में 1 छक्का भी जड़ा. वह 21 रन बनाकर काइल जैमीसन की गेंद पर आउट हुए. इसके बाद शुभमन गिल भी 17 बनाकर आउट हो गए, उन्होंने ये पारी 58.62 की स्ट्राइक रेट से खेली. फिर ऋषभ पंत ने भी 23 रन इसी अंदाज में बनाए लेकिन आउट हो गए. संजय मांजरेकर ने भारतीय टीम की इस स्थिति का जिम्मेदार इसी अप्रोच को माना. हालांकि उन्होंने डायरेक्ट ये नहीं कहा, लेकिन उनके शब्दों का यही मतलब है.

संजय मांजरेकर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “न्यूजीलैंड के शानदार बैटिंग शो का राज यह था कि उनके सभी टॉप 6 बैट्समैन का स्ट्राइक रेट 46 से कम था. इस तरह की चुनौतियों से निपटने का यही एक तरीका है.” यानी मांजरेकर ने भारतीय बल्लेबाजों के तेज खेलने के अप्रोच पर सवाल उठाया, जिसका नतीजा ये हुआ कि कोई बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल पाया.

बता दें कि न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रन बनाए. टॉम लैथम ने 46.09 की स्ट्राइक रेट से 59 रन बनाए. टॉम ब्लंडेल ने उनके लिए सर्वाधिक रनों की पारी खेली. ब्लंडेल ने 42.18 की स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें- रिंग में चोटिल हुए WWE स्टार की 38 साल उम्र में दर्दनाक मौत, प्रेग्नेंट हैं उनकी पत्नी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *