‘एवेंजर्स डूम्सडे’ ने रिलीज से पहले तोड़े रिकॉर्ड्स, बनी 2026 की इंडिया में हॉलीवुड की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

9ecebfde7e9ceb55e870b0d216bff47e17958755329441403 original


बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. ये एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बना रही है. इसे स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का फायदा भी मिल रहा है, जिसकी वजह से फिल्म देखते ही देखते दुनियाभर में 1800 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. इसी बीच हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म का इंडिया में बोलबाला भी देखने के लिए मिल रहा है, जिसने एडवांस बुकिंग में कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. 

दरअसल, जिस हॉलीवुड फिल्म की बात की जा रही है उसका टाइटल हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ है, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया और इसे देखने के बाद फैंस भी रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी इंडिया में शुरू हो चुकी है और इसने देखते ही देखते रिलीज से पहले कई हॉलीवुड फिल्मों के इंडिया रिकॉर्ड्स को धूल चटा दी है.

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ ने एडवांस बुकिंग में कितना कमाया?

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की एडवांस बुकिंग के बारे में बात की जाए तो इसकी प्री-सेल्स बुकिंग 24 नवंबर से इंडिया में शुरू की गई. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने महज 5 दिनों में ही शाम 7.30 बजे तक 71.47 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन (ब्लॉक सीट के साथ) कर लिया है. जबकि फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 62.04 करोड़ (बिना ब्लॉक सीट के साथ) कर लिया है. ‘रामायण’ की तबाही के बीच फिल्म को 8,672 शोज मिल चुके हैं.

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ बनी इंडिया में हॉलीवुड की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर 2026

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ ने एडवांस बुकिंग में कमाल का बिजनेस किया और इसी के साथ ही ये रिलीज से पहले ही 2026 की इंडिया में हॉलीवुड की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. देखिए इंडिया में हॉलीवुड की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्में…

1. स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे-  501.1 करोड़
2. द ओडिसी- 196.94 करोड़
3. ऑब्सेशन- 84.86 करोड़
4. प्रोजेक्ट हेल मैरी- 75.27 करोड़
5. एवेंजर्स डूम्सडे- 71.47 करोड़ (एडवांस बुकिंग)
6. माइकल- 71.09 करोड़
7. एवेंजर्स एंडगेम एनकोर- 37.92 करोड़
8. इविल डेड बर्न- 31.73 करोड़
9. द डेविल वियर्स परादा 2- 30.35 करोड़
10. ली क्रॉनिन द ममी- 25.32 करोड़  

बहरहाल, अगर ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के बारे में बात की जाए तो ये मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की छठी किस्त है. इसे भारत में 17 दिसंबर, 2026 और अमेरिका में 18 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. फिल्म का निर्देशन एंथनी और जो रूसो ने किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *