शाहरुख खान की ‘किंग’ से अनीत पड्डा की ‘शक्ति शालिनी’ को खतरा! मेकर्स ने उठाया ये बड़ा कदम

9538e376b7ebb55a4f9cf102e338520b17790074345651400 original


मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ से रातोंरात स्टार बनने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना होगा. फिल्म की रिलीज डेट टल गई है.

2027 में रिलीज हो सकती है फिल्म
मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनसार, फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ प्रोडक्शन के आखिरी स्टेज में पहुंच गई है. ये फिल्म इस साल 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की ‘किंग’ के साथ टकराने के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन अब ‘शक्ति शालिनी’ की रिलीज टल गई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये फिल्म अब जनवरी 2027 में रिलीज होगी. हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है और ना ही कोई रिलीज की नई डेट सामने आई है.

ये भी पढ़ें:- मार्च में शुरू होगी अनीत पड्डा की ‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग,पढ़ें फुल अपडेट

मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की छठी फिल्म है ‘शक्ति शालिनी’
‘शक्ति शालिनी’ मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की छठी फिल्म है. इससे पहले वो ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’, ‘स्त्री 2’ और ‘थामा’ जैसी फिल्में बना चुके हैं. सबसे मजेदार बात ये है कि एक बार फिर इस फिल्म में विशाल जेठवा और अनीत पड्डा दूसरी बार साथ काम करने वाले हैं. इससे पहले 2022 में दोनों ने ‘सलाम वैंकी’ में एक साथ काम किया था. इस फिल्म में अनीत का बहुत छोटा सा रोल था. 

विलेन बनेंगे विनीत कुमार सिंह
अहान और विशाल के अलावा फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में विनीत कुमार सिंह भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. वो फिल्म में खूंखार विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है.

कब रिलीज होगी ‘किंग’?
फिल्म ‘किंग’ की बात करें तो शाहरुख खान की ये फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और रानी मुखर्जी जैसे एक्टर्स भी नजर आने वाले हैं. सिद्धार्थ आनंद फिल्म के डायरेक्टर हैं.

ये भी पढ़ें:- Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’ में विनीत कुमार सिंह की एंट्री? विलेन बन मचाएंगे धमाल!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *