IPL 2026: इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख

ab939cc2dfa5ccb532d13924f11341051779123009064143 original


क्रिकेट के चाहने वालों के लिए बड़ा अपडेट आया है. आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मैचों के टिकट फैंस 20 मई से खरीद सकेंगे. वहीं 23 मई से खिताबी मैच की टिकट बिक्री शुरू हो जाएगी. आईपीएल 2026 के नॉकआउट स्टेज के लिए ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ को आधिकारिक टिकटिंग एजेंसी नियुक्त किया गया है. बीसीसीआई ने सोमवार को इसकी घोषणा की. 

आईपीएल 2026 में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) प्लेऑफ में पहुंचने वाली इकलौती टीम है. बाकी तीन स्थानों के लिए पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रेस है. इसमें सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के चांस सबसे ज्यादा हैं. 

आईपीएल फाइनल और प्लेऑफ मैचों के टिकट आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट और ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदे जा सकते हैं. बीसीसीआई ने बताया कि टिकट बिक्री का यह चरणबद्ध कार्यक्रम इसलिए बनाया गया है, ताकि फैंस को आसानी से टिकट मिल सकें और ‘रुपे’ कार्डधारकों को जल्दी बुकिंग करने का विशेष अधिकार मिल सके. ‘रुपे’ क्रेडिट कार्डधारकों को 20 मई से शुरू होने वाली 24 घंटे की विशेष प्रायोरिटी विंडो का लाभ मिलेगा. इसके जरिए वे क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर के टिकट खरीद सकेंगे.

क्वालीफायर-1 मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. क्वालीफायर-2 और फाइनल के लिए प्रायोरिटी विंडो 22 मई को खुलेगी। 29 मई को क्वालीफायर-2 न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा, जबकि खिताबी मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.

प्रायोरिटी अवधि समाप्त होने के बाद उसके अगले दिन से पहले चरण की सामान्य टिकट बिक्री शुरू हो जाएगी. क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर के टिकट आम जनता के लिए 21 मई से उपलब्ध होंगे, जबकि क्वालीफायर-2 और फाइनल मुकाबलों के टिकटों की बिक्री 23 मई से होगी.

यह भी पढ़ें- 

SRH के खिलाफ चेन्नई ने पहले ओवर में रच दिया इतिहास, इतने रन बनाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *