MUMBAI INDIANS IPL 2026: 5 मुबई इंडियंस के खिलाड़ियों का टीम के साथ सफर होगा समाप्त, कप्तान हार्दिक पंड्या का नाम भी लिस्ट में शामिल

6b1abffbc5e57610335da9a4040c10f417793513717461430 original


आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की खराब परफॉर्मेंस के चलते अगले साल ऑक्शन में पांच खिलाड़ी हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, दीपक चाहर को टीम से रिलीज किया जा सकता है. दरअसल मुंबई इंडियंस पिछले 6 सालों से एक भी ट्रॉफी नही जीती है. आईपीएल 2026 के सीजन में तो सिर्फ 4 मैच जीती है और 9 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इस वक्त टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर मौजूद है. एसी परफॉर्मेंस को देखते हुए मुबई की टीम इन पांच खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर सकती है.

1. हार्दिक पंड्या

इस लिस्ट में सबसे पहला चौकानें वाला नाम हार्दिक पंड्या का है. मुबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को टीम की कमान सौंपी गई थी. हार्दिक पंड्या की इस सीजन ना तो बल्लेबाजी सही रही और ना ही गेंदबाजी में वे अपना कमाल दिखा सके. खराब फॉर्म के चलते फ्रेंचाइजी उनको टीम से रिलीज करने का फैसला ले सकती है.

2. सूर्यकुमार यादव

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं. सूर्यकुमार यादव मिडल ओवर्स में बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपनी टीम के लिए खेलते हुए काफी अच्छे स्कोर बोर्ड पर लगाए थे. लेकिन इस आईपीएल सीजन में उनका बल्ला खामोश नज़र आया हैं. रन बनाने के लिए वो संघर्ष करते दिखे. सूर्यकुमार यादव को मैनेजमेंट टीम बाहर कर सकती है और आने वाले युवा खिलाड़ियों को टीम की तरफ से खेलने का मौका दे सकती है.

3.रॉबिन मिंज

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज का नाम हो सकता है. उनको लेकर मैनेजमेंट का भरोसा डगमगा सा गया हैं. 65 लाख रुपये में खरीदे गए रॉबिन मिंज ने खेल में काफी सारे असान मौकों को गवाह दिया. मिंज बल्ले से अपना करिश्मा नहीं दिखा पाए. फ्रेंचाइजी का इनको टीम से बहार करने का फैसला लगभग तय माना जा रहा है.

4. शेरफेन रदरफोर्ड

चौथे स्थान पर कैरेबियाई के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड का नाम भी शामिल है. मैच को मजबूती देने और फिनिश करने की जिम्मेदारी का भार उनके कंधो पर था. लेकिन उन्होनें भी फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इस सीजन हुई बेकार बल्लेबाजी को देखते हुए उनका मुंबई इंडियंस टीम से रिलीज होना लगभग तय साबित माना जा रहा है.

5.दीपक चाहर 

पांचवे स्थान पर 9.25 करोड़ की भारी रकम में खरीदें जाने वाले दीपक चाहर हैं. वो मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन कुछ खास नहीं कर सके. इस सीजन 7 मैचों में सिर्फ 4 विकेट ही अपने नाम करने वाले दीपक चाहर को मैनेजमेंट, टीम से बहार करने में ज्यादा नहीं सोचेगी. दीपक चाहर ना तो पावरप्ले में घातक साबित हुए और ना ही डेथ ओवर्स में रनों पर लगाम लगाने में सक्षम दिखाई दिए. इन गलतियों के चलते उनको भी रिलीज किया जा सकता है.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *