Germany Nurse Job: नर्सिंग की डिग्री है तो फटाफट कर दें अप्लाई, यूपी सरकार जर्मनी में असिस्टेंट नर्स बनने का दे रही मौका

7139aecd064765c5a22d029a0f59a31d17794249925491094 original


Germany Nurse Job: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी करने का बड़ा मौका आया है. यूपी सरकार राज्य के युवाओं को जर्मनी में असिस्टेंट नर्स के तौर पर काम करने का अवसर दे रही है. खास बात यह है कि यह भर्ती आधिकारिक तौर पर रोजगार संगम पोर्टल के जारी कराई जा रही है. इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को जर्मनी में नौकरी का मौका मिलेगा और उन्हें यूरो में सैलरी दी जाएगी.

भारतीय करेंसी के हिसाब से यह सैलरी करीब 2.29 लाख रुपये महिना बताई गई है. वहीं इस वर्ष इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन भी शुरू हो चुके हैं और इच्छुक उम्मीदवार 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. यह अवसर खासतौर पर उन युवाओं के लिए अहम माना जा रहा है, जिनके पास नर्सिंग की डिग्री या डिप्लोमा है और वह विदेश में करियर बनाना चाहते हैं. 

250 पदों पर होगी भर्ती 

जर्मनी में असिस्टेंट नर्स के लिए कुल 250 पदों पर भर्ती की जानी है. चयनित उम्मीदवारों को 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया जाएगा. नौकरी के दौरान सप्ताह में 5 दिन काम करना होगा और रोजाना 8 घंटे की ड्यूटी रहेगी. भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को जर्मनी में हेल्प केयर सेक्टर में काम करने का मौका मिलेगा. 

कौन कर सकता है आवेदन? 

इस भर्ती के लिए बीएससी नर्सिंग और जीएनएम डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों के पास नर्सिंग और पेशेंट केयर से जुड़ी स्किल होना जरूरी है. इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होने चाहिए. उम्मीदवारों के पास कम से कम 1 साल का काम करने का एक्सपीरियंस भी जरूरी बताया गया है. भाषा को लेकर कुछ शर्ते भी रखी गई है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अंग्रेजी और जर्मन भाषा की जानकारी होनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें-Abhijit Dipke Education: कितने पढ़े-लिखे हैं कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके, Instagram पर BJP को भी पछाड़ा

एनएसडीसी इंटरनेशनल लिमिटेड दे रहा मौका 

यह अवसर एनएसडीसी इंटरनेशनल लिमिटेड की तरफ से उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश सरकार का रोजगार निदेशालय इस प्रक्रिया को प्रोत्साहित कर रहा है. इच्छुक उम्मीदवार यूपी सरकार के रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा भर्ती से जुड़ी जानकारी हेल्पलाइन नंबर 155330 पर कॉल करके भी ली जा सकती है. इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को जर्मनी में लगभग 2600 यूरो प्रतिमाह सैलरी मिलेगी. भारतीय करेंसी में इसकी कीमत करीब 2.29 लाख रुपये प्रतिमाह बताई गई है. विदेश में नौकरी और आकर्षक सैलरी की वजह से यह भर्ती युवाओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. खासकर नर्सिंग सेक्टर से जुड़े युवाओं के लिए इसे बड़ा अवसर माना जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-Meta Layoffs: WFH पर भेजकर मेटा ने 8000 लोगों को नौकरी से निकाला, सुबह 4 बजे कर्मचारियों के पास आया मेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *