बेंगलुरु ने टॉस जीतकर किया गेंदबाी

12b57bb4fca19351dd6a83200e97c50417794561359461364 original


IPL 2026 SRH vs RCB Toss Update: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने हैं. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इंजरी के चलते आरसीबी की प्लेइंग 11 में बदलाव हुआ. टीम में नियमित कप्तान रजत पाटीदार की वापसी हो गई है.

हैदराबाद की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं पाटीदार ने बताया कि आरसीबी में उनकी वापसी हुई है. वहीं उंगली की इंजरी के चलते बेथल नहीं खेल रहे हैं.

टॉस के बाद क्या बोले हैदराबाद के कप्तान?

टॉस के बाद हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, “हम पहले बैटिंग करेंगे. मुझे लगता है कि टॉप-2 में जगह बनाना बहुत मुश्किल है, लेकिन हम आज रात पूरी कोशिश करेंगे. हमने यह बात बिल्कुल साफ कर दी है कि आज रात लड़कों को खूब मजा आने वाला है. हम यह परखने वाले हैं कि आप कितने अच्छे हैं, शायद फाइनल से पहले कुछ नई चीजें भी आजमाएंगे.लेकिन फिर से, पहले बल्लेबाजी करो, जितना हो सके उतना बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करो, फिर देखते हैं कि हम डिफेंड कर पाते हैं या नहीं.”

टॉस के बाद क्या बोले बेंगलुरु के कप्तान?

टॉस के बाद रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि हम जहां भी जाते हैं, वह हमारे लिए घरेलू मैदान जैसा ही होता है. मेरे हिसाब से पॉइंट्स टेबल की स्थिति मायने नहीं रखती. चाहे आप टॉप पर हों या निचले पायदान पर, आपको खेलना होगा और हर खेल में मानकों के अनुरूप प्रदर्शन करना होगा.”

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन 

विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार. 

इम्पैक्ट सब- टिम डेविड, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स.

सनराइजर्स हैदरबाद की प्लेइंग 11 

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन.

इम्पैक्ट सब- प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल.

 

यह भी पढे़ं: ‘पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं’, ‘गद्दार’ कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *