WCL में भारत का अगला मैच साउथ अफ्रीका के साथ, जानिए कब-कहां होगी LIVE स्ट्रीमिंग

77c97fb252e633d4078c50a521db07b717915580353211212 original


एबी डिविलियर्स ने शुक्रवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में शानदार शतकीय पारी खेली, जिसके दम पर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से बुरी तरह हराया. ये जीत इसलिए बड़ी थी, क्योंकि टीम ने 210 रनों के लक्ष्य को 26 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. डिविलियर्स को भारत में खूब प्यार मिलता है, उनकी इस पारी की भी तारीफ हो रही है लेकिन अब उनका सामना भारतीय खिलाड़ियों से ही हैं. जानिए इंडिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस मैच की डिटेल, लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें.

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के जारी संस्करण में साउथ अफ्रीका अंक तलिका में पहले स्थान पर है. टीम ने 2 में से 2 मैच जीते हैं. 4 अंकों के साथ उनका नेट रन रेट 3.823 का है. इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है, जिन्होंने 3 में से 2 मैच जीते हैं और 1 में उन्हें हार मिली. इंडिया चैंपियंस तीसरे स्थान पर है, जिन्होंने एक मैच जीता और एक हारा है. अब भारत की भिड़ंत पहले स्थान पर मौजूद साउथ अफ्रीका के साथ है.

कब है इंडिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस मैच?

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत शनिवार, 10 अक्टूबर को है. ये मैच भारतीय समयनुसार रात 9 बजे से खेला जाएगा, टॉस साढ़े 8 बजे होगा. ये मुकाबला शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर होना है.

कहां देखें लाइव

इंडिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड एप और वेबसाइट पर होगी.

इंडिया चैंपियंस स्क्वॉड

युवराज सिंह (कप्तान), हरभजन सिंह, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), यूसुफ़ पठान, पियूष चावला, अंबाती रायडू, स्टुअर्ट बिन्नी, नमन ओझा, धवल कुलकर्णी, ऋषि धवन, अनुरीत सिंह, वरुण आरोन, अभिमन्यु मिथुन, राहुल शर्मा, पवन नेगी, मोहित शर्मा.

साउथ अफ्रीका चैंपियंस स्क्वॉड

एबी डिविलियर्स (कप्तान), एलन डोनाल्ड, वान विक, एल्बी मोर्केल, जेपी डुमिनी, वेन पार्नेल, इमरान ताहिर, एरोन फंगीसो, रिचर्ड लेवी (विकेटकीपर), कॉलिन इंग्राम, रॉबर्ट फ्राइलिंक, हार्डस, फाफ डुप्लेसिस, शॉन वॉन, सरल इरवे, मर्चेंट, डेन विलास (विकेटकीपर), डुएन ओलिवर.

यह भी पढ़ें- टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने स्टीव स्मिथ, लिख दिया नया इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *