आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

52f30a76aebf4ce070a41a0c7168d25f17870693123661364 original


गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन कैच पर बवाल हो गया. भारतीय खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने श्रीलंकाई बल्लेबाज लहिरु उदारा का कैच लपका. अंपायर ने तो इसे आउट करार दिया, लेकिन रिप्ले देखने के बाद फैंस 2 पक्ष में बंट गए. एक पक्ष का कहना रहा कि यह कैच अमान्य है, जबकि दूसरा पक्ष कैच के समर्थन में था. तो क्या इस कैच में श्रीलंका के साथ नाइंसाफी हुई? आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है. 

चौथे दिन ‘टी’ के बाद श्रीलंका रन चेज के लिए मैदान पर उतरी. टीम के जल्दी-जल्दी विकेट गिर रहे थे. टीम ने दिन का चौथा विकेट 22वें ओवर में गंवाया. यह वही विकेट था, जो ध्रुव जुरेल के कैच से पूरा हुआ. 

मानव सुथार के ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंका के लाहिरु ने डिफेंस करने की कोशिश की. गेंद, बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप में खड़े जुरेल की तरफ गई. जुरेल ने बिल्कुल जमीन के करीब से कैच लपका. टीम इंडिया की तरफ से अपील हुई. मामला थर्ड अंपायर की तरफ गया और वहां बल्लेबाज को आउट करार दिया गया. 

इस कैच पर लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए. ज्यादातर लोगों ने इसे नॉटआउट ही बताया. किसी ने इस कैच को टेक्नोलॉजी का फेलियर भी कहा.

चार दिन के बाद मैच का हाल 

चौथा दिन समाप्त होने तक रन चेज के लिए मैदान पर मौजूद श्रीलंका ने 4 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं. भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया था. अब पांचवें दिन श्रीलंका को जीत के लिए 288 रनों की दरकार है. बाकी टीम इंडिया को जीत के लिए 6 विकेट चाहिए होंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि पांचवें दिन मैच का नतीजा क्या निकलता है. खराब मौसम भी खेल खराब कर सकता है. पिछले 1-2 दिनों से मैच में बारिश का दखल देखने को मिला है. अगर आखिरी दिन भी बारिश होती है, तो मुकाबला ड्रॉ की तरफ भी जा सकता है. 

 

यह भी पढे़ं: 2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *