104 के स्कोर पर भारत की आधी टीम आउट हो गई है. केएल राहुल 80 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो गए. राहुल बहुत सब्र से बैटिंग कर रहे थे, लेकिन पॉइंट की दिशा में चौका बटोरने के चक्कर में डेवोन कॉनवे को कैच थमा बैठे. टीम इंडिया अभी भी 252 रनों से पिछड़ रही है और उसकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.