क्या अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? इंडियन ऑइल के चीफ ने बताई सच्चाई

bf9b64ec495583badda3374ea5b7ed9617958609821691216 original


अगर आपके पास बाइक-कार या फिर कोई दूसरा वाहन है तो पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव होना आपकी जेब पर असर डाल सकता है. मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम में कई बार बढ़ोतरी की गई है. अब हर पल वाहन चालकों के मन में यही सवाल रहता है कि क्या आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है? अगर आप भी इसी सवाल का जवाब चाहते हैं तो यह जानकारी आपके काम आने वाली है. इस बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी ने ईंधन की कीमतों को लेकर जरूरी बात कही है. 

बता दें कि  IOCL के चेयरमैन के मुताबिक, दुनिया में चल रहे तनाव की वजह से पैदा हुए ईंधन का सबसे मुश्किल समय शायद बीत चुका है. इस बात से हो सकता है कि लोगों को लगे कि अब पेट्रोल-डीजल के दाम न बढ़ें. लेकिन असल में इसका मतलब यह  नहीं है कि अब ईंधन के दाम में बढ़ोतरी होगी ही नहीं.

क्या आगे नहीं बढ़ेगें ईंधन के दाम?

IOCL के चेयरमैन ने 27 नवंबर का यह कहा है कि अगर दुनिया में चल रहा तनाव और युद्ध आगे नहीं बढ़ता है तो ईंधन को लेकर बनी मुश्किलें कम हो सकती हैं. इसका मतलब यह है कि ईंधन की कीमतों पर दबाव जो है, वह कम होने की उम्मीद है. लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि पेट्रोल-डीजल के दाम आगे बढ़ेंगे ही नहीं. 

कब बढ़ सकते हैं ईंधन के दाम?

बड़ा सवाल यह है कि ईंधन के दाम में बढ़ोतरी कब देखने को मिल सकती है तो जान लें कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होता है तो भारत में भी ईंधन की कीमतों पर असर पड़ सकता है. 

कीमतें किन बातों पर निर्भर करती हैं?

जानने वाली बात यह है कि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें केवल कच्चे तेल पर निर्भर नहीं होती हैं. इन पर कई सारी चीजों का असर पड़ता है जैसे…

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने पर ईंधन की लागत बढ़ सकती हैं.
  • पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी और वैट की खुदरा कीमतों को प्रभावित करते हैं.
  • रिफाइनिंग,ढलाई और डीलर कमीशन जैसी लागतें भी अंतिम कीमत में शामिल होती हैं. 

8th Pay Commission: 2028 में आएगी रिपोर्ट? एरियर बढ़ने से सरकार की बढ़ेगी टेंशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *