ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

db86dd1cc56f9282859f18ccd5db3f3017876497864161212 original


दलीप ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन पर बड़ी जीत दर्ज की. ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रन बनाए थे. नॉर्थ ईस्ट टीम पहली पारी में 111 रनों पर सिमट गई थी, वे फॉलो-ऑन नहीं बचा पाए थे. दूसरी पारी में नॉर्थ ईस्ट जोन 146 रनों पर सिमट गई. दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी ने भी 2 विकेट चटकाए, हालांकि वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे. अब टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है, जहां वैभव से एक अच्छी पारी की उम्मीद होगी.

बेंगलुरु स्थिति बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में नॉर्थ ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. वैभव सूर्यवंशी बड़ा स्कोर नहीं कर पाए थे, दूसरे ओवर में 2 चौके लगाकर आखिरी गेंद पर वह आउट हो गए थे. उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाए थे. हालांकि सुदीप कुमार घरामी और शाहबाज अहमद की शतकीय पारी से ईस्ट दिल्ली 467 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पाई. कप्तान ईशान किशन भी मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. सुदीप ने 146 और शाहबाज ने 167 रन बनाए. कुमार कुशाग्र ने भी महत्वपूर्ण अर्धशतक (55) जड़ा.

पारी और 210 रनों से बड़ी जीत

नॉर्थ ईस्ट जोन की पहली पारी 111 रनों पर सिमट गई थी. अभिजीत सरकार ने 5 विकेट चटकाए, शाहबाज अहमद ने 3 विकेट लिए. पहली पारी में नॉर्थ ईस्ट के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए, पहली पारी में टीम के लिए अर्पित भटेवारा ने सर्वाधिक 32 रन बनाए. फॉलो-ऑन नहीं बचा पाई नॉर्थ ईस्ट को अपनी दूसरी पारी शुरू करनी पड़ी, इसमें भी उनके बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन जारी रहा.

दूसरी पारी में नॉर्थ ईस्ट जोन 146 रनों पर ढेर हो गई. इस पारी में अनुकूल रॉय ने 5 विकेट हॉल किया. वैभव सूर्यवंशी ने भी 2 विकेट लिए, उन्होंने 3 ओवरों में 11 रन देकर 2 विकेट लिए. ईस्ट दिल्ली ने एक पारी और 210 रनों के बड़े अंतर से मैच जीतकर दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई.

यह भी पढ़ें- मुंह से नहीं बल्ले से दो जवाब, जायसवाल के कोच का साफ संदेश

शाहबाज अहमद को मिला POTM अवार्ड

शाहबाज अहमद को मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया, जिन्होंने पहली पारी में 167 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 1 विकेट लिया. अब ईस्ट दिल्ली का सेमीफाइनल में सामना सेंट्रल जोन से होगा. सेमीफाइनल मुकाबला 30 अगस्त से शुरू होगा.

यह भी पढ़ें- भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में तीसरे खिलाड़ी पर ICC का एक्शन, मिली ये सजा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *