दिसंबर से पहले घर खरीद लो, RBI के फैसले से भयंकर महंगा हो जाएगा होम लोन

554ec47f9ab61df82fe8dcac4baa8a4117914566498421346 original


क्या आप आने वाले समय में अपना खुद का सपनों का आशियाना बनाना चाहते हैं? तो इसके लिए आपको इंतजार करने की जरूरत नहीं है. बल्कि जितना जल्दी हो सके ये आशियाना बना लीजिए, खासतौर से वो लोग जो लोन लेकर घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं. उनके लिए अब केवल दिसंबर तक का ही समय बाकी रह गया है. हो सके तो इससे पहले ही घर खरीद लें.

क्योंकि बुधवार को RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की है. लेकिन आने वाले समय में RBI इसमें और भी ज्यादा वृद्धि करने की प्लानिंग कर रहा है.

अलगी बैठक में और बढ़ेगा रेपो रेट
दरअसल बीते दिन ही RBI की तीन दिवसीय बैठक समाप्त हुई है. जिसके बाद फैसला किया गया कि रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी की जाएगी. जिसके बाद अब खबरें ऐसी भी सामने आ रही हैं कि अपनी अगली आगामी बैठक में RBI और भी ज्यादा रेपो रेट बढ़ा सकता है. इस बारे में SBI के अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया है. बुधवार को उन्होंने कहा कि, RBI दिसंबर में होने वाली अगली मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू में रेपो रेट में 0.50% की बड़ी बढ़ोतरी करेगा.

महंगाई के चलते बढ़ेंगे रेपो रेट
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, SBI के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि  ‘महंगाई के तेजी से बढ़ने के मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए, हमें लगता है कि ग्लोबल हालात के आधार पर दिसंबर के पॉलिसी साइकल में ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट्स (bps) की बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है.’

उन्होंने कहा कि, जल्द ही ग्लोबल हालात में ज्यादा उतार-चढ़ाव आने की संभावना है, और रेपो रेट को मौजूदा 5.50% से बढ़ाकर 6% करना सबसे अच्छा ऑप्शन होगा.

दिसंबर से पहले खरीद लें घर
ऐसे में यदि आप भी घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो दिसंबर से पहले ही खरीद लें. जिससे कि आपको लोन लेने पर और ज्यादा ब्याज ना दना पड़े. क्योंकि RBI यदि रेपो रेट फिर बढ़ाता है तो तमाम बैंक इसका बोझ जनता पर डालेंगे.

ये भी पढ़ें: GST Council: व्यापारियों के लिए ITC पर बड़ी खबर, फेक बिलिंग पर नकेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *