Sleep Health: क्या आपका पार्टनर भी नींद में बड़बड़ाता है, जानें क्यों होती है यह दिक्कत?

cb85e00532b96c04c3b464ada5d3c63017958452010391472 original


कई बार ऐसा होता है कि आपका पार्टनर रात में सोते-सोते अचानक कुछ बोलने लगता है. कभी वह साफ शब्दों में बात करता है, तो कभी उसकी बातें समझना भी मुश्किल होता है. नींद में बोलने की इस आदत को चिकित्सा भाषा में सोमनीलोक्वी कहा जाता है. ज्यादातर मामलों में यह कोई गंभीर बीमारी नहीं होती, लेकिन इसके पीछे नींद की कमी, तनाव और रोजमर्रा की थकान जैसे कारण होते हैं. अगर आपके पार्टनर के साथ भी ऐसा होता है, तो इसके कारणों को समझना जरूरी है.

नींद में बड़बड़ाने की क्या होती है वजह?

नींद में बोलने के कई कारण होते हैं. दिनभर का तनाव, चिंता और मानसिक थकान इसका एक कारण हैं. जब कोई व्यक्ति ज्यादा तनाव में रहता है या उसे पर्याप्त नींद नहीं मिलती, तो सोते समय भी दिमाग की एक्टिविटीज प्रभावित होती हैं. इसके अलावा तेज बुखार, बीमारी और कुछ दवाइयों के कारण भी व्यक्ति नींद में बोलता है. शराब का सेवन भी नींद के सामान्य तरीके को बिगाड़ता है. कुछ लोगों में यह आदत परिवार के दूसरे सदस्यों में भी देखने को मिलती है. 

क्या नींद में बोली गई हर बात का कोई मतलब होता है?

अक्सर लोग सोचते हैं कि नींद में बड़बड़ाने वाला व्यक्ति वही बातें बोल रहा है, जो उसके मन में चल रही हैं. लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. नींद के दौरान व्यक्ति की बातें अधूरी, अस्पष्ट या बिना किसी क्रम के हो सकती हैं. कभी वह एक दो शब्द बोलता है, तो कभी ऐसा लगता है जैसे किसी से बातचीत कर रहा हो. यह नींद के अलग-अलग चरणों में होता है. इसलिए नींद में कही गई बातों को व्यक्ति की असली सोच या किसी छिपे हुए राज से जोड़कर देखना सही नहीं है. ज्यादातर मामलों में व्यक्ति को सुबह यह भी याद नहीं रहता कि उसने रात में क्या कहा था.

यह भी पढ़ें : Dandruff Home Remedies: सर्दियों में हो जाता है डैंड्रफ, इस घरेलू उपाए से पाएं राहत 

कब इस आदत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

कभी-कभार नींद में बोलना आम बात होती है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार होने लगे या इसके साथ दूसरी परेशानियां भी दिखें, तो ध्यान देना चाहिए.  स्लीप एपनिया जैसी स्थिति में भी नींद बार-बार टूटती है. ऐसे में विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है. अच्छी नींद के लिए रोज एक तय समय पर सोने और जागने की आदत डालें, पर्याप्त नींद लें और सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल कम करें. तनाव कम करने की कोशिश करें और शराब से दूरी रखें. अगर इसके बावजूद परेशानी बनी रहती है, तो इसे सिर्फ एक आदत समझकर नजरअंदाज न करें.

यह भी पढ़ें : Post Meal Sleepiness: चावल खाने के बाद क्यों ज्यादा आती है नींद? समझिए इसके पीछे की साइंस 

*Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें*

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *