प्रीति जिंटा के साथ बैठी कौन है ये हसीना? खूबसूरती देख बढ़ गई फैंस की धड़कन

7bcc73459f6740b884cd25aaf09b3d7f17788637213331364 original


बीते गुरुवार (14 मई) IPL 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. मैच में मुंबई ने दमदार चेज करते हुए 6 विकेट से जीत अपने खाते में डाली. अब मैच के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो को लेकर चर्चा तेज हो गई है. तस्वीर में पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा के साथ एक हसीना बैठी हुई नजर आ रही है. फैंस जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह खूबसूरत महिला कौन हैं? यहां आपको इसका जवाब मिलेगा. 

कौन है प्रीति जिंटा के साथ बैठी हसीना?

तो आपको बता दें कि प्रीटि जिंटा के साथ नजर आने वाली हसानी का नाम सेलिना जेटली (Celina Jaitly) है, जो पेशे से एक एक्ट्रेस हैं. सेलिना बॉलीवुड की ‘नो एंट्री’ (2005) और ‘गोलमाल रिटर्न्स’ (2008) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. 

सेलिना ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी, जिसमें वह मैच के दौरान स्टेडियम में प्रीति जिंटा के साथ बैठी हुई नजर आई थीं. इसके अलावा उन्होंने तस्वीरें भी शेयर कीं. बताते चलें कि सेलिना ने 2001 में मिस इंडिया का खिताब जीता था. इसके साथ वह मिस यूनिवर्स की रनरअप भी रह चुक हैं. 

बताते चलें कि म्यूजिक की दुनिया की जानी-मानी जोड़ी साजिद-वाजिद ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस सेलिना भी नजर आईं. 

सोशल मीडिया पर एक्टिव सेलिना

बता दें कि सेलिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. उन्हें इंस्टाग्राम पर 7 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. 

मैच हारने के साथ बढ़ी पंजाब की मुश्किल 

गौरतलब है कि मुकाबले में हार के साथ पंजाब किंग्स की प्लेऑफ के लिहाज से मुश्किलें बढ़ गई हैं. 12 मैच खेल चुकी पंजाब ने 6 में जीत दर्ज की और 5 में हार का सामना किया है. बाकी 1 मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा. अब टीम को प्लेऑफ में जगह हासिल करने के लिए बाकी के दोनों लीग मैच हर हाल में जीतने होंगे. दोनों मैच जीतकर टीम 17 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती. अगर एक भी मैच गंवाया, तो टीम 15 प्वाइंट्स तक ही पहुंच पाएगी, जिससे प्लेऑफ में जगह मिलना लगभग असंभव होगा. 

 

यह भी पढ़ें: संजू-गायकवाड़-उर्विल फ्लॉप, CSK के 14.2 करोड़ वाले कार्तिक शर्मा ने की पिटाई; लखनऊ को मिला 188 का लक्ष्य

6,6,6,6,6… 14 करोड़ी कार्तिक शर्मा ने CSK के लिए खेली सबसे बड़ी पारी, बनाया नया कीर्तिमान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *