U19 एशिया कप के लिए BCCI ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

22daad94d3f5407c338ecc793da53f7217958684073091212 original


बीसीसीआई ने अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. महिला चयन समिति ने भाविका अहिरे को कप्तान चुना है. अनादि तागड़े उपकप्तान चुनी गई हैं. टीम में समाइरा राघव, उमा काशवी भी हैं. बता दें कि अंडर-19 महिला एशिया कप का आगामी सीजन यूएई में होगा.

भाविका अहिरे टीम की कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जबकि अनादि तगड़े उनकी डिप्टी हैं. भाविका आने वाली 11 तारीख को अपना 19वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी. बाएं हाथ की बल्लेबाजी भाविका की कप्तानी में इंडिया-19 टीम ने हाल ही में इंग्लंड के खिलाफ 2 अनऑफिशियल टी20 मैच खेले थे. दूसरे मैच में इंडिया ने 106 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी . दीया यादव ने 49 गेंदों में 87 रनों की अच्छी पारी खेली थी, वह भी इस टीम में शामिल हैं.

भाविका की कप्तानी में इंडिया अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड अंडर-19 को दोनों टी20 मैचों में हराया था. पहले टी20 में भाविका ने 33 गेंदों में 63 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. अचसा परमार का प्रदर्शन भी उसमें शानदार रहा था, जिन्होंने पहले मैच में 52 बनाए थे. दूसरे मैच में उन्होंने 41 गेंदों में 6 छक्के और 8 चौकों की मदद से 82 रनों की पारी खेली थी.

U19 महिला एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड

भाविका अहिरे (कप्तान और विकेटकीपर), अनादि तागड़े (उपकप्तान), इरा जाधव, निधि महतो, पूर्वा सिवाच, महक नरवासे, मैत्री मनियार, ईश्वरी अवसरे, दीया यादव, श्रेया एस चव्हाण (उपकप्तान), समैरा राघव, कुमारी पलक, उमा काशवी, अचसा परमार, पलक सिंह.

इस टीम में शामिल उमा काशवी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में 3 विकेट लिए थे. उन्होंने 3 ओवरों में 24 रन दिए थे. दूसरे मैच में उन्होंने सिर्फ 2 ओवर डाले, उसमें भी सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए. मैत्री मनियार ने उन दोनों मैचों में कुल 4 विकेट (2+2) लिए थे. भारत की अंडर-19 महिला टीम काफी मजबूत नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें- IPL 2027 में रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के कप्तान, इरफान पठान ने डिटेल में समझाया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *