आईपीएल (IPL) सिर्फ चौके-छक्कों का खेल नहीं रह गया है, अब ये खिलाड़ियों के लिए पैसों की बारिश कराने वाली सबसे बड़ी लीग बन चुकी है. इसी बीच ‘फनेटिक स्पोर्ट्स और हुरुन’ की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी विराट कोहली बन गए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ सालों से जुड़े विराट कोहली ने अब तक करीब 230 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और इस लिस्ट के शीर्ष पर विराजमान हैं.
रोहित शर्मा भी पीछे नहीं
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं. रोहित ने आईपीएल से अब तक 227.2 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ विराट और रोहित के बीच सिर्फ 3 करोड़ रुपये का फासला रह गया है. तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी हैं. धोनी की आईपीएल कमाई करीब 200 करोड़ रुपये बताई गई है. इन तीनों खिलाड़ियों ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, कमाई के मामले में भी अपना दबदबा बना रखा है.
IPL टीमों की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे
रिपोर्ट में IPL टीमों की वैल्यू को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है. बताया गया है कि IPL की 10 टीमों की कुल कीमत अब 1.63 lakh करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.
इस लिस्ट में शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 19,200 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि (केकेआर) इस लिस्ट में सबसे आगे है. इसके बाद अंबानी परिवार के मालिकाना हक वाली मुंबई इंडियंस 18,400 करोड़ रुपये और चेन्नई सुपरकिंग्स 18,400 करोड़ रुपये के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.
यह ही पढ़ें- आजतक कोई भारतीय क्रिकेटर नहीं कर पाया जो वैभव सूर्यवंशी ने कर दिया, अब क्रिस गेल का रिकॉर्ड निशाने पर
इसके बाद मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का नंबर आता है.रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में आईपीएल टीमों की कीमत और तेजी से बढ़ सकती है. अनुमान है कि 2032 तक एक टीम की औसत वैल्यू 15 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है.
महिला क्रिकेट और हॉकी अभी काफी पीछे
जहां आईपीएल में करोड़ों की बारिश हो रही है, वहीं बाकी खेल अभी भी काफी पीछे हैं. महिला प्रीमियर लीग में स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी कुल कमाई 13.7 करोड़ रुपये ही है. वहीं हॉकी इंडिया लीग में हरमनप्रीत सिंह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं. हरमनप्रीत सिंह को 78 लाख रुपये मिलते हैं. क्रिकेट की कमाई अभी भी दूसरों खेल कि कमाई से कई गुणा अधिक है यानि इनके बीच आज भी जमीन-आसमान का फरक है.