सबसे तेज 50 छक्के, अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई ने रचा इतिहास, टॉप-5 लिस्ट में कोई भारतीय नहीं

5819cda57d793040c7e73985aa7888f11781952344703975 original


भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अजमतुल्लाह उमरजई ने इतिहास रच दिया है. उमरजई अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज 50 सिक्स पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 2 छक्के लगाकर यह मुकाम हासिल किया. वनडे में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने के मामले में उमरजई तीसरे स्थान पर हैं.

अजमतुल्लाह उमरजई ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 56 गेंद खेलकर 50 रन बनाए और इस दौरान 2 छक्के लगाए. उन्होंने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ मिलकर 105 रनों की पार्टनरशिप की. उमरजई का विकेट प्रिंस यादव ने लिया.

वनडे में सबसे तेज 50 सिक्स

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन के नाम है, जिन्होंने 32 पारियों में पचास छक्के लगाए थे. वहीं इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, उन्होंने पचास छक्कों के आंकड़े तक पहुंचने में 34 पारी ली थीं.

वहीं अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई और यूएई के मुहम्मद वसीम, दोनों ने अपने वनडे करियर की 36वीं पारी में 50 छक्के पूरे किए. लिस्ट फेहरिस्त में दूर-दूर तक किसी भारतीय का नाम नहीं है. 38-38 पारी खेलकर शिमरोन हेटमायर और हैरी ब्रूक ने यह मुकाम हासिल किया था.

  • 32 पारी – कोरी एंडरसन
  • 34 पारी – लियाम लिविंगस्टोन
  • 36 पारी – अजमतुल्लाह उमरजई
  • 36 पारी – मुहम्मद वसीम
  • 38 पारी – शिमरोन हेटमायर
  • 38 पारी – हैरी ब्रूक

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर लगाई हैट्रिक, तीसरे वनडे में दिखा गजब नजारा; रच दिया इतिहास

कप्तान शाहिदी के बराबर पहुंचे

अजमतुल्लाह उमरजई ने अफगानिस्तान के लिए भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी की बराबरी कर ली है. वनडे में दोनों ने अब तक टीम इंडिया के खिलाफ दो-दो अर्धशतकीय पारी खेली हैं, जो सबसे ज्यादा हैं.

यह भी पढ़ें:

भारतीय लड़की पर आया इंग्लैंड के जैकब बेथेल का दिल, जानें गर्लफ्रेंड के बारे में सबकुछ; वायरल हैं तस्वीरें

वैभव सूर्यवंशी विवाद पर श्रीलंकाई कप्तान का चौंकाने वाला बयान, फाइनल से पहले कहा- हमने किसी को…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *