मां-बाप का सोना बेचकर बेटे ने खरीदा घर, मिला 60 लाख Tax का नोटिस

f725633025bc93db0771d899989ab07b17957863389951241 original


परिवार से मिले सोने के गहने बेचकर घर खरीदना आपको एक सामान्य फैसला लग सकता है, लेकिन इनकम टैक्स के नियमों के मामले में सिर्फ यह बताना काफी नहीं होता कि सोना माता-पिता या दादा-दादी से मिला था. इसके लिए सोने का मालिकाना हक, बिक्री से मिली रकम और घर खरीदने में किए गए निवेश का पूरा हिसाब और सबूत रखना भी जरूरी है. 

ऐसा ही एक मामला मुंबई के इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (ITAT) में पहुंचा. एक व्यक्ति ने अपने माता-पिता और दादी से मिले सोने के गहने बेचकर घर खरीदा और 34.39 लाख रुपए की टैक्स छूट मांगी. लेकिन आयकर विभाग ने छूट का दावा खारिज कर दिया और बैंक खातों में जमा 25.69 लाख रुपए को भी अघोषित आय मान लिया. इस तरह करीब 60.08 लाख रुपए की टैक्सेबल इनकम का विवाद खड़ा हो गया.

क्यों खारिज हुआ टैक्स छूट का दावा?

यह मामला असेसमेंट ईयर 2016-17 का है. टैक्सपेयर ने इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 54F के तहत सोना बेचने से हुए लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर छूट मांगी थी. उनका कहना था कि उन्हें पिता से 968 ग्राम, मां से 310 ग्राम और दादी से वसीयत के जरिए सोना मिला था. इसे बेचकर मिली रकम से उन्होंने रिहायशी घर खरीदा.

हालांकि, टैक्स अधिकारियों को सोने के पारिवारिक हस्तांतरण और विरासत से जुड़े पर्याप्त दस्तावेज नहीं मिले. इसलिए छूट देने से इनकार कर दिया गया. विभाग ने टैक्सपेयर के खाते में जमा 9.36 लाख रुपए और उनकी पत्नी के खाते में जमा 16.32 लाख रुपए पर भी सवाल उठाए. टैक्सपेयर ने इन्हें अपनी बचत और दूसरे वैध स्रोतों से मिली रकम बताया, लेकिन पहली अपील में उनकी दलील स्वीकार नहीं हुई.

ITAT ने क्या फैसला दिया?

टैक्सपेयर ने मुंबई ITAT में अपील की. ट्रिब्यूनल ने पाया कि अपील पर फैसला लेने से पहले अतिरिक्त जानकारी मांगने के लिए नया नोटिस जारी नहीं किया गया था. इसके बाद मामले को दोबारा जांच के लिए असेसिंग ऑफिसर के पास भेज दिया गया. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि टैक्सपेयर को 34.39 लाख रुपए की छूट मिल गई है या बैंक में जमा रकम को सही मान लिया गया है. उ

सोना बेचने पर कौन से दस्तावेज जरूरी?

एक्सपर्टों के मुताबिक, विरासत या उपहार में मिले सोने के गिफ्ट दस्तावेज, परिवार की पुष्टि, वसीयत, ज्वेलरी की वैल्यूएशन रिपोर्ट और बिक्री की रसीद संभालकर रखें. बैंक स्टेटमेंट और पैसों के लेनदेन का रिकॉर्ड भी जरूरी है.

यूरोप की सबसे बड़ी टेक कंपनी SAP में छंटनी, 10000 लोग होंगे बाहर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *