भारत-इंग्लैंड के दूसरे टी20 पर भी बारिश का साया, जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा मैनचेस्टर का मौसम

427bd9d32f00539bdee1455b0f884b461783165396012143 original


भारत और इंग्लैंड का पहला टी20 बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था. टीम इंडिया ने 20 ओवर में 189 रन बनाए थे. इसके बाद बारिश आई, और फिर इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी. घंटों इंतजार के बाद अंपायर्स ने मैच रद्द करार दे दिया. अब आज यानी शनिवार, 4 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाना है, लेकिन इस मैच पर भी बारिश के बादल मंडरा रहे हैं. 

दूसरे टी20 पर भी बारिश का साया, जानें मैच के समय कैसा रहेगा मैनचेस्टर का मौसम

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, मैनचेस्टर में शनिवार को बारिश होने की आशंका 57 प्रतिशत तक है. इसके साथ ही पूरे दिन काले बादल भी छाए रहेंगे. मैच के समय पर बारिश होने के 55 प्रतिशत चांस हैं. शाम के समय में तकरीबन 2 घंटे बारिश होने का अनुमान है. यानी पहले मैच की तरह ही दूसरे मुकाबले में भी बारिश विलेन साबित हो सकती है. 

शाम 7 बजे शुरू होगा दूसरा टी20 मैच

बता दें कि भारत और इंग्लैंड का दूसरा टी20 भारतीय समय के अनुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा. यानी पहले टी20 की तरह फैंस को देर रात तक जागना नहीं पड़ेगा. पहला टी20 भारत के टाइम के हिसाब से रात 10 बजे शुरू हुआ था, लेकिन दूसरे टी20 का टॉस साढ़े छह बजे होगा, और मैच सात बजे शुरू होगा. 

इस मैदान पर कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर भारत ने अब तक कुल 2 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इसमें से टीम इंडिया को एक में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम ने इस ग्राउंड पर अपना आखिरी टी20 मुकाबला साल 2018 में खेला था, जहां भारत ने 8 विकेट से बाजी मारी थी. भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में केएल राहुल ने नाबाद शतकीय पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें-

दूसरे टी20 में भी नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, कोच के इस बयान से सबकुछ हो गया साफ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *