Home Decor Tips : कमरा है छोटा पर चाहिए लग्जरी लुक? इन 4 आसान डेकोर ट्रिक्स से छोटे रूम को भी बनाएं महल जैसा

112e0c9114bd6410cf2b3dc71ca17a5217840065350061120 original


Home Decor Tips : आजकल घरों और फ्लैट्स में जगह की कमी होना आम बात है. कमरा छोटा हो तो थोड़ा-सा फर्नीचर या ज्यादा सामान भी पूरे स्पेस को भरा हुआ और बिखरा हुआ दिखाने लगता है. ऐसे में कई लोगों को लगता है कि कमरे को लग्जरी और स्टाइलिश बनाने के लिए महंगा इंटीरियर डिजाइन, नया फर्नीचर या पूरा रेनोवेशन कराना ही एक तरीका है. लेकिन होम डेकोर एक्सपर्ट्स का मानना है कि कमरे का लुक बदलने के लिए हमेशा ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती है. कुछ आसान डेकोरेशन ट्रिक्स अपनाकर भी छोटे कमरे को पहले से ज्यादा खुला, साफ और लग्जरी लुक दिया जा सकता है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपका छोटा कमरा बड़ा, स्टाइलिश और महल जैसा नजर आए, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि कौन सी 4 आसान डेकोर ट्रिक्स आपके बहुत काम आ सकती हैं. 

इन 4 आसान डेकोर ट्रिक्स से छोटे रूम को भी बनाएं महल जैसा लग्जरी लुक

1. हल्के रंग और एक जैसी कलर थीम – अगर आप चाहते हैं कि आपका छोटा कमरा लग्जरी और स्टाइलिश दिखे, तो सबसे पहले दीवारों के रंग पर ध्यान दें. सफेद, ऑफ-व्हाइट, क्रीम, हल्का ग्रे और पेस्टल जैसे हल्के रंग कमरे में रोशनी को बेहतर तरीके से फैलाते हैं, जिससे पूरा कमरा साफ, खुला और प्रीमियम लुक देता है. साथ ही पूरे कमरे में एक ही कलर थीम के अलग-अलग शेड्स का इस्तेमाल करें. बहुत ज्यादा अलग-अलग रंग कमरे का लुक बिगाड़ सकते हैं. अगर दीवार और उसके बॉर्डर का रंग भी एक जैसा रखा जाए, तो कमरा और भी ज्यादा लग्जरी नजर आता है. 

2. सही साइज का फर्नीचर और शीशे- छोटे कमरे में हमेशा ऐसा फर्नीचर चुनें जो कमरे के साइज के अनुसार हो. बहुत बड़ा सोफा या भारी फर्नीचर कमरे की खूबसूरती कम कर देता है. ऐसे में मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर और स्टोरेज वाले बेड बेहतर ऑप्शन साबित होते हैं. अगर कमरे में नेचुरल  रोशनी आती है, तो खिड़की के सामने या उसके पास बड़ा शीशा लगाएं. शीशा रोशनी को पूरे कमरे में फैलाता है, जिससे कमरा ज्यादा ब्राइट, खुला और लग्जरी दिखाई देता है. 

यह भी पढ़ें – Sofa Cleaning Tips: आपका साफ दिखने वाला सोफा कितना गंदा है? जानें इसे साफ करने की आसान ट्रिक 

3. कम सामान और एक खास जगह – छोटे कमरे में जरूरत से ज्यादा सामान रखने से पूरा लुक खराब हो जाता है. इसलिए टेबल, शेल्फ और फर्श पर सिर्फ जरूरी चीजें रखें और बाकी सामान को स्टोरेज में व्यवस्थित रखें. इसके अलावा हर दीवार को सजाने की जगह किसी एक जगह को अट्रैक्टिव बनाएं. आप एक बड़ी पेंटिंग, खूबसूरत वॉल आर्ट, बड़ी खिड़की या किसी डेकोरेटिव आइटम को कमरे का फोकल पॉइंट बना सकते हैं. इससे कमरा ज्यादा व्यवस्थित और लग्जरी नजर आता है. 

4. फर्नीचर की सही प्लेसमेंट और डेकोरेशन – जगह बचाने के लिए फर्नीचर को दीवार से पूरी तरह सटाकर रखने की जगह उसे लगभग 3 से 4 इंच दूर रखें. इससे कमरे में पूरा स्पेस ज्यादा प्रीमियम दिखाई देता है. साथ ही फ्लोर लैंप, लंबा इंडोर प्लांट या ऊंची बुकशेल्फ जैसी लंबी डेकोरेटिव चीजों का इस्तेमाल करें. इससे कमरे का लुक और भी एलिगेंट बनता है. वहीं कार्पेट हमेशा सही साइज का चुनें जिससे फर्नीचर का कुछ हिस्सा उसके ऊपर आ सके. इससे पूरा कमरा बैलेंस और ज्यादा लग्जरी नजर आता है. 
 
यह भी पढ़ें – Switch Board Cleaning Tips: घर के स्विच बोर्ड पीले पड़ गए हैं? इन आसान घरेलू उपायों से मिनटों में लाएं नई जैसी चमक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *