बढ़ती महंगाई के इस दौर में एक व्यक्ति का कमाना काफी नहीं है. वहीं अगर पति-पत्नी मिलकर भी नौकरी कर रहे हैं, लेकिन उनकी सैलरी ज्यादा नहीं है तो ऐसी स्थिति में गुजारा करना मुश्किल हो जाता है. यही कारण है कि ज्यादातर लोग अपना खुद का बिजनेस करने की सोचते हैं. कई लोग तो अपनी अच्छी-खासी नौकरी को छोड़कर अपना खुद का बिजनेस करने का जोखिम उठाते हैं.
कुछ ऐसा ही बेंगलुरु के एक कपल में किया. पति पत्नी ने अपनी नौकरी छोड़कर बिजनेस करने की सोची. दोनों ने मिलकर साड़ियों का बिजनेस शुरू किया. बड़ी बात यह है कि आज उनका बिजनेस काफी आगे बढ़ चुका है. उनके इस साड़ियों के बिजनेस से हर महीने लगभग 1 करोड़ रुपये तक की कमाई हो रही है.
बता दें कि कपल ने अपनी शादी के बाद बिजनेस शुरू करने की सोची. दोनों ने कई तरह बिजनेस शुरू करने का प्लान किया, लेकिन आखिर में जाकर भारतीय पारंपरिक साड़ियों का बिजनेस करने का प्लान किया.
साड़ियों का किया बिजनेस
कपल ने मिलकर पुराने दौर की साड़ियों को दोबारा से बाजार में पेश करने की सोची. इसलिए दोनों ने मिलकर 1950 से 1980 के दशक के फैशन, कपड़ों की बनावट पर रिसर्च की. इसके बाद दोनों ने विंटेज साड़ियों के पुराने डिजाइन को ध्यान में रखते हुए कलेक्शन तैयार किया.
कंपनी का क्या नाम है?
पति-पत्नी ने जिस साड़ियों के बिजनेस की शुरुआत की उस कंपनी का नाम नेरिगे स्टोरी है. इस कंपनी की शुरुआत कोरोना महामारी के दौरान हुई थी. उस समय पति-पत्नी ने बिजनेस से जुड़े सभी काम को खुद किया.
कई देशों तक पहुंचा बिजनेस
बड़ी बात यह है कि अब बिजनेस कई बड़े देशों तक पहुंच गया है. बिजनेस भारत के साथ-साथ ही ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जर्मनी जैसे देशों में भी पहुंच चुका है. इसकी वजह से ग्राहकों की संख्या 60 हजार से भी ज्यादा हो गई है.
हर महीने कमा रहे 1 करोड़
बिजनेस को पहले छोटे स्तर पर शुरू किया गया था, लेकिन धीरे-धीरे बिजनेस आगे बढ़ा. ग्राहकों की मांग के साथ कंपनी भी काफी आगे बढ़ी. रिपोर्ट के मुताबिक, आज कंपनी का कारोबार हर महीने लगभग 1 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.
सोना 72000 और चांदी 2.75 लाख गिरी, 2013 के बाद सबसे बड़ी गिरावट