Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- ‘6 महीनों से उर्दू…’

8231d27f82853ba65e71834d3606f1f817872295692981212 original


हेडिंग्ले में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच बुधवार से पहला टेस्ट शुरू हुआ, जिसमें ब्रिटिश सिंगर लौरा राइट ने पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आईं. सिंगर ने बताया कि वह इस मंच पर पाकिस्तान के राष्ट्रगान गाने से पहले किस तरह की तैयारियां कर रही थीं. वह पिछले 6 महीने से उर्दू सीख रही हैं. बता दें कि ये वही सिंगर हैं, जिन्होंने पिछले साल भारत के साथ इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज के दौरान भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ बंगाली में गाया था.

लौरा राइट कई इवेंट्स में राष्ट्रगान गा चुकी हैं. हेडिंग्ले में पाकिस्तान के राष्ट्रगान गाने के बाद उन्होंने बताया कि वह उर्दू सिखने के लिए कितनी मेहनत कर रही थीं. ‘द एथलेटिक’ को दिए इंटरव्यू में राइट ने कहा, “किसी भी देश के राष्ट्रगान को गाए जाने के लिए कहना मेरे लिए सम्मान की बात है, मैं इसे हल्के में नहीं लेती. भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रगान को गाने में सचमुच एक चुनौती है, मुझे जब भी इसे गाने के बारे में कहा जाता है तो मैं सोचती हूं और फिर हां करती हूं. मुझे भी यकीन होना चाहिए कि मैं सही ढंग से गा सकती हूं.”

पाकिस्तान के राष्ट्रगान गाए जाने को लेकर उन्होंने कहा, “मुझे पता होना चाहिए कि सीखने के लिए मेरे पास पर्याप्त समय है. मैं उर्दू भाषा सीखने के लिए पिछले 6 महीने से काम कर रही हूं. राष्ट्रगान गाने के लिए मुझसे कहना ये मेरे लिए सम्मान की बात है.” उन्होंने बताया कि जब वह भारत का राष्ट्रगान गाने वाली थी, वह उससे पहले बहुत नर्वस थीं.

उन्होंने बताया कि जब वह भारत का राष्ट्रगान पहली बार गा रही थी, तब वह सबसे ज्यादा नर्वस थी. उन्होंने कहा, “क्लासिकल म्यूजिक सीखते हुए आपको जर्मन और इटैलियन भाषाओं की बुनियादी समझ दी जाती है. जब राष्ट्रगान गाते हो तो आपका सामना अलग-अलग भाषाओं से होता है.” उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐसे 2-3 लोगों के साथ काफी समय बिताया था, जो राष्ट्रगान जानते थे. वह उनसे सुनकर राष्ट्रगान के उच्चारण के उतार चढ़ाव को सुनना चाहती थीं. उन्होंने कहा, “मेरे करियर का ये हिस्सा लोग देख नहीं पाते.”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *