देश में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जहां पर हर व्यक्ति एक न एक बार तो जीवन में जरूर जाना चाहता है. इन्हीं जगहों में से एक मथुरा-वृंदावन और गोवर्धन भी है. यहां पर जाकर दर्शन करना और गिरिराज जी की परिक्रमा करना श्रद्धालुओं के लिए काफी खास माना जाता है. ऐसी ही आस्था और भक्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी भी शुक्रवार को मथुरा पहुंचे.
यहां पर उन्होंने गोवर्धन के जतिपुरा स्थित गिरिराज जी मुखारविंद मंदिर में दर्शन-पूजन किया. इस दौरान उन्होंने गिरिराज की परिक्रमा करने की अपनी बचपन की इच्छा के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से भगवान के चरणों में दंडवत परिक्रमा करना चाहते थे. इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
#WATCH | Uttar Pradesh: Reliance Industries Executive Director Anant Ambani leaves after completing the sacred Govardhan Parikrama in Mathura https://t.co/HEIrdx9rEX
— ANI (@ANI) November 27, 2026
शनिवार को करेंगे महाभिषेक
बता दें कि मंदिर के एक पुजारी के मुताबिक, अनंत अंबानी शनिवार सुबह गिरिराज जी का महाभिषेक करेंगे. उनकी इस यात्रा को लेकर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां भी की गई हैं.
गिरिराज जी की विधिवत की पूजा
मथुरा के द्वारकेश संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य सहदेव कृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि मंदिर में अनंत अंबानी ने गिरीराज जी की विधिवत पूजा की. अनंत ने कहा कि बचपन से ही उनकी इच्छा गिरिराज जी की पूरी परिक्रमा करने की थी. वह भगवान के चरणों में दंडवत परिक्रमा करना चाहते थे.

दर्शन के बाद अनुभव किया शेयर
गिरिराज जी के दर्शन के बाद अनंत ने अपने अनुभव को भी शेयर किया. उन्होनें कहा कि यहां आकर और दर्शन करके जैसा महसूस हुआ है, उसे शब्दों में भी बयान नहीं किया जा सकता. मंदिर में भक्ति और आध्यात्मिकता क अद्भुत माहौल था. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसा स्वयं श्रीनाथजी उनके सामने मौजूद हो.

दादा-दादी को भी किया याद
यात्रा के दौरान अनंत अंबानी ने अपने दादा धीरूभाई अंबानी और दादी कोकिलाबेन अंबानी को भी याद किया. अनंत ने बताया कि जब उन्होंने गिरिराज जी की पूरी परिक्रमा करने के अपने कार्यक्रम के बारे में बताया तो उनकी दादी बहुत खुश हुई. उन्होंने अपनी दादी की ओर से भी मंदिर में पूजा की. अनंत ने यह भी कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं, उसमें उनके दादा-दादी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन शामिल है.
Tata Group: अब सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गई लड़ाई, टाटा संस ने दाखिल किया कैविएट