कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन

69efed0701d428819acece44f1ef519317873853911971379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सरकार समर्थित यह योजना रिटायरमेंट हेतु सुरक्षित निवेश.

LIC Jeevan Umang: अगर आपको किसी ऐसी पॉलिसी की तलाश है, जो जो लंबे समय तक इंश्योरेंस कवरेज दे, तो ‘LIC जीवन उमंग’ पॉलिसी एक बेहतर ऑप्शन है. इस पॉलिसी में निवेश करने पर 100 साल की उम्र तक हर साल 80,000 रुपये की गारंटीड इनकम होती है. इसका एक बड़ा फायदा यह है कि LIC (लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया) सरकार के मालिकाना हक वाली इंश्योरेंस कंपनी है, जिसका मतलब है कि इसकी पॉलिसी में निवेश करने में कोई जोखिम नहीं है.

ऐसे में जो लोग रिटायरमेंट के बाद हर साल गारंटीड इनकम चाहते हैं, वे LIC जीवन उमंग प्लान में निवेश कर सकते हैं. एक होल-लाइफ इंश्योरेंस प्लान है, जो पॉलिसीहोल्डर को 100 साल की उम्र तक इंश्योरेंस कवरेज देता है. अगर आप हर महीने 5000 रुपये से निवेश की शुरुआत करते हैं, तो इस स्कीम के तहत आपको 100 साल की उम्र तक फिक्स्ड सालाना कमाई होती रहेगी. 

स्कीम की कुछ खास बातें

इसमें पॉलिसी होल्डर को 100 साल का प्रोटेक्शन मिलता है. हालांकि, आपको पूरी जिंदगी पैसे नहीं भरने होते हैं. आप अपनी सहूलियत के हिसाब से 15,20,25,30 साल का प्रीमियम भुगतान टर्म चुन सकते हैं. 

प्रीमियम भरने का समय खत्म होने के साथ ही LIC आपको बेसिक सम एश्योर्ड (Basic Sum Assured) का 8% हर साल Survival Benefit के रूप में जीवनभर देती रहेगी.

इसकी एक और बड़ी खूबी यह है कि इसमें प्रीमियम भुगतान पर सेक्शन 80C के तहत और मिलने वाली मैच्योरिटी/रिटर्न पर सेक्शन 10(10D) के तहत टैक्स छूट मिलती है. पॉलिसी चालू होने के 2 साल बाद आप जरूरत पड़ने पर इस पर लोन भी ले सकते हैं. 

निवेश का समझिए पूरा गणित

मान लीजिए कि कोई व्यक्ति 30 साल की उम्र में यह पॉलिसी लेता है और 20 साल तक प्रीमियम भरने का विकल्प चुनता है, तो उसके 5000 रुपये के मासिक निवेश का सालाना 60000 रुपये बनेगा. इस प्रीमियम पर लगभग 10 लाख रुपये का लाइफ कवर सेट होगा. यानी कि 20 साल बाद पॉलिसीहोल्डर जब 50 की उम्र पार कर 51 साल का होगा, तब से लेकर 100 साल की आयु तक या उसकी मृत्यु होने तक, उसे हर साल 10 लाख का 8% यानी कि 80000 रुपये सालाना फिक्स्ड मिलेंगे. 

अगर पॉलिसीधारक 100 साल के बाद भी जीवित रहता है, तो उसे सम एश्योर्ड के साथ एलआईसी द्वारा घोषित बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस का एकमुश्त भारी फंड मैच्योरिटी बेनिफिट के तौर पर मिलता है. अगर 50 की उम्र के बाद किसी भी समय पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है, तो उनके नॉमिनी को 10 लाख का फुल सम एश्योर्ड और सालों से इकट्ठा हुआ सारा पैसा एकमुश्त दे दिया जाता है. 

ये भी पढ़ें:

त्योहारों में नहीं घुलेगी ‘कड़वाहट’, चीनी की कीमत और सरकार के कड़े फैसलों की पूरी कहानी 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *