पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी

307e68e6975259099fb135c149dc9c0f17917138431151241 original


आज के डिजिटल जमाने में साइबर ठग सोशल मीडिया के जरिए नए-नए पैंतरे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अगर आपके पास भी कोई पुराना नोट या सिक्का है और आप उन्हें बेचकर लाखों रुपए कमाने का सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। गुजरात में एक किसान को पुराने 5 रुपये के नोट के बदले 17 लाख रुपये देने का लालच दिया गया।

ज्यादा पैसे कमाने की उम्मीद में किसान ने तीन दिनों तक पैसे भेजे, लेकिन उसे लाखों रुपए मिलने के बजाय 1,06,400 रुपए का नुकसान हो गया। आइए जानते हैं कि किसान ऑनलाइन ठगी के जाल में कैसे फंसे और उन्हें किन तरीकों से पैसे देने के लिए मजबूर किया गया.

कैसे शुरू हुआ पुराने नोट के नाम पर ठगी का खेल?

यह मामला वडोदरा के जुनी सायेर गांव के रहने वाले एक 42 वर्षीय किसान महेंद्रभाई का है। घटना से करीब 15 दिन पहले किसान मोबाइल पर रील देख रहे थे। इसी दौरान उन्हें फेसबुक एक स्किप दिखाई दिया, जिसमें पुराने 5 रुपये के नोट के बदले 17 लाख रुपये देने का दावा किया गया था. किसान के पास भी ऐसे दो नोट मौजूद थे। उन्होंने विज्ञापन में दिए गए नंबर से संपर्क किया और WhatsApp के जरिए दोनों नोटों की तस्वीरें भेज दीं.

6 अक्टूबर को किसान के पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि दो नोट लेने के लिए आपके पास एक व्यक्ति आएगा और बदले में 34 लाख रुपए वाला पार्सल दिया जाएगा। इसके बाद पार्सल की डिलीवरी के नाम पर किसान से 750 रुपये मांगे गए. फोन पर मिले क्यूआर कोड के जरिए उन्होंने यह रकम ट्रांसफर कर दी.

तीन दिनों में गंवा दिए 1.06 लाख रुपये

इसके अगले दिन यानी 7 अक्टूबर को ठगों ने फोन करके बताया गया कि पार्सल लेकर जाने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया गया है. उसे छुड़ाने के नाम पर 25,500 रुपये की मांग की गई. लाखों रुपये मिलने की उम्मीद में किसान ने यह रकम भी भेज दी. लेकिन 8 अक्टूबर को ठगों ने एक बार फिर फोन किया और अपने कुछ लोगों को पकड़े जाने का बहाना बनाकर 53,000 रुपए मांगे।

 पैसे मिलने के उम्मीद में किसान ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते रहे और इस तरह 6 से 8 अक्टूबर के बीच उन्होंने कुल 1,06,400 रुपए गंवा दिए। बाद में किसान को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। 

पुराने नोट बेचने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • सोशल मीडिया पर पुराने नोट या सिक्के के बदले लाखों रुपये देने वाले विज्ञापनों पर आंख बंद करके भरोसा न करें.
  • नोट खरीदने या पार्सल भेजने के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को एडवांस पैसे न दें.
  • किसी अनजान व्यक्ति के भेजे क्यूआर कोड को स्कैन करने या उसके कहने पर पेमेंट करने से पहले पूरी जांच करें.

सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *