सोना हुआ सस्ता तो गोल्ड लोन कंपनियों की बढ़ी टेंशन, RBI ने उठाया बड़ा कदम

dc7698df789fe619eb17eff69323cc6917958799701611241 original


सोने की कीमतों में गिरावट का असर अब गोल्ड लोन लेने वालों के साथ-साथ कर्ज देने वाली कंपनियों पर भी पड़ने लगा है. क्योंकि गोल्ड लोन में ग्राहक अपनी ज्वेलरी गिरवी रखकर कर्ज लेते हैं. ऐसे में जब सोने का भाव गिरता है, तो गिरवी रखे सोने की कीमत कम हो जाती है, जबकि लोन की रकम उतनी ही रहती है. इससे बैंकों और NBFC के लिए जोखिम बढ़ सकता है. इसी को देखते हुए RBI ने गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों की जांच तेज कर दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, RBI के अधिकारियों ने गोल्ड लोन पोर्टफोलियो, कर्ज चुकाने में आ रही दिक्कतों और गिरवी रखे सोने की कीमत के मुकाबले दिए गए लोन की जांच की है. हालांकि, अब तक नियमों के उल्लंघन का कोई सबूत सामने नहीं आया है.

सोने की कीमत गिरने से क्यों बढ़ी टेंशन?

गोल्ड लोन में ग्राहक अपनी ज्वेलरी गिरवी रखकर उसकी कीमत के आधार पर कर्ज लेते हैं. लेकिन सोने का दाम गिरने पर लोन की रकम तो उतनी ही रहती है, जबकि गिरवी रखे सोने की कीमत कम हो जाती है. इससे लोन और सोने की कीमत के बीच का अनुपात यानी लोन-टू-वैल्यू (LTV) बढ़ जाता है. 

उदाहरण के तौर पर अगर आपने 1 लाख रुपए के सोने के बदले 75 हजार रुपए का लोन लिया है. शुरुआत में लोन-टू-वैल्यू (LTV) अनुपात 75% होगा. लेकिन बाद में अगर सोने की कीमत 25% गिरकर 75 हजार रुपए रह जाती है, तो बकाया लोन के मुकाबले सोने की कीमत बराबर हो जाएगी. ऐसे में ग्राहक के कर्ज नहीं चुकाने पर लोन देने वाली कंपनी के लिए नुकसान का खतरा बढ़ जाता है. 

कंपनियों में दिखने लगा कर्ज का दबाव

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का गोल्ड लोन बाजार पिछले पांच साल में करीब पांच गुना बढ़कर 23 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है. हालांकि, सितंबर तक बैंकिंग सेक्टर के कुल कर्ज में इसकी हिस्सेदारी करीब 2.5% थी.

सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि कुछ कंपनियों के आंकड़ों में भी दबाव के संकेत मिले हैं. IIFL फाइनेंस का गोल्ड लोन NPA सितंबर के आखिर में बढ़कर 0.9% हो गया, जो पिछली तिमाही में 0.6% था. वहीं बजाज फाइनेंस में भुगतान के दबाव वाले गोल्ड लोन का हिस्सा 1.87% से बढ़कर 2.02% हो गया.

RBI के नए नियम क्या कहते हैं?

1 अप्रैल 2026 से लागू RBI के संशोधित नियमों के तहत उपभोग के लिए दिए जाने वाले गोल्ड लोन पर अधिकतम LTV सीमा तय है. 

  • 2.5 लाख रुपए तक के लोन पर 85%.
  • 2.5 लाख से 5 लाख रुपए तक के लोन पर 80%.
  • 5 लाख रुपए से ज्यादा के लोन पर 75%.

ITR नहीं भरा तो क्या होगा? जानिए किन लोगों के लिए 30 नवंबर है आखिरी मौका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *