भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह विवादों में घिरे हुए हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अर्शदीप ने तिलक वर्मा को ‘ओए अंधेरे’ कहकर पुकारा था. अर्शदीप की इस बात पर जमकर बवाल मचा था और लोगों ने इसे नस्लीय टिप्पणी माना था. इस विषय पर पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने चुप्पी तोड़ते हुए अर्शदीप का समर्थन किया है. यह विवाद तब और भी बढ़ गया, जब अर्शदीप ने सोशल मीडिया पर एक फैन द्वारा किए गए भड़कीले कमेन्ट का जवाब दिया था.
पंजाब किंग्स का अगला मैच रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ होगा. यह मुकाबला दोपहर साढ़े 3 बजे शुरू होगा और प्लेऑफ की दृष्टि से पंजाब के लिए यह मुकाबला बहुत महत्वपूर्ण है.
RCB के खिलाफ मैच से पूर्व पंजाब किंग्स के फिजियो एंड्रयू लीपस ने अर्शदीप को बेहद शांत व्यवहार वाला खिलाड़ी बताया और हालिया विवाद पर कहा कि अर्शदीप का व्यवहार बिल्कुल सामान्य था. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अर्शदीप खुद पर सोशल मीडिया की बातों का ज्यादा असर नहीं पड़ने देते हैं.
Arshdeep singh:🗣️- oye andhere
Tilak Verma:🗣️- Kal match hai “
Arshdeep singh:🗣️- sunscreen nahi lagayi ” bla bla bla…
Tilak Verma:🗣️- embarrassed 🥹💔
This MF Arshdeep singh deserve hate** pic.twitter.com/UyZwuLFzDU
— itz__daniyal80 (@itz__daniyal80) May 15, 2026
यह भी पढ़ें: BCCI लगाएगा ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर बैन? पूर्व क्रिकेटर के बयान पर मचा बवाल
अर्शदीप कुछ दिन पहले व्लॉग बनाने के लिए सुर्खियों में आए थे. सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि अर्शदीप के व्लॉग में युजवेंद्र चहल को वेपिंग करते देखा गया था. बाद में यह भी बताया गया कि चहल पपर विवाद खड़ा होने के बाद अर्शदीप ने अपने व्लॉग का वह हिस्सा काट दिया था. इस विवाद के बाद बीसीसीआई ने अर्शदीप के व्लॉग बनाने पर रोक लगा दी थी. एंड्रयू लीपस ने यह भी स्वीकार किया कि इन दिनों खिलाड़ियों द्वारा फोन का ज्यादा इस्तेमाल बड़ी समस्या बनता जा रहा है.
अर्शदीप सिंह के लिए आईपीएल सीजन कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने अब तक 12 मैचों में केवल 13 विकेट लिए हैं और इकोनॉमी रेट लगभग 10 को छू रहा है.
यह भी पढ़ें: