‘बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होने वाला है’, ‘मिर्जापुर’ फिल्म की कमाई को लेकर मुन्ना भैया ने कह दी ये बात

45d141218b5a2e1d46cb4ca7a6b876a517792926870491372 original


पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की आने वाली फिल्म ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ 4 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली हैं. फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ हैं. साथ ही सभी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच ‘मुन्ना भैया’ का किरदार निभाने वाले दिव्येंदु शर्मा ने हाल ही में फिल्म की कमाई को लेकर एक बड़ा बयान दिया, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. 

दिव्येंदु ने फिल्म को लेकर दिया बयान

फिल्म को लेकर दिव्येंदु ने कहा, ‘यह पूरी तरह से ‘विंटेज’ मिर्जापुर होने वाला है. हम पूरी ताकत के साथ धमाकेदार वापसी कर रहे हैं. एक बार फिर आप उन्हीं किरदारों को उसी रूप में देखेंगे, जैसे वो पहले सीजन में थे. बैकड्रॉप भी बिल्कुल वैसा ही है, लेकिन सिचुएशन अलग हैं. ये फिल्म बहुत बड़े और सिनेमाई कैनवास पर बनी है और सिर्फ फैंस के लिए है.

‘मुन्ना भैया’ के किरदार को मिले प्यार को लेकर उन्होंने कहा, ‘मुन्ना के लिए लोगों के दिलों में जो प्यार बसा हुआ है, उसे मैं आज भी समझ नहीं पाता हूं. कभी-कभी हैरानी होती है कि क्या कोई कैरेक्टर सच में किसी पैरलेल वर्ल्ड में जी रहा है. जब तीसरे सीजन में मेरा किरदार मर गया था, तो लोग हिंदी गानों के साथ इमोशनल रील्स बनाकर उससे वापस आने की गुहार लगा रहे थे.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं ये उम्मीद करता हूं कि एक बार फिर इस किरदार के साथ न्याय कर सकूं. मेरे दिमाग में थोड़ा सा कन्फ्यूजन था कि क्या मुझे इसे फिर नए सिरे से निभाना चाहिए या पहले सीजन जैसे नकल करना चाहिए.’

ये भी पढ़ें: ‘एक और बड़ी जीत…’, ‘करुप्पु’ की सक्सेस के बीच तृषा कृष्णन ने शेयर की BTS तस्वीरें, फैंस बोले- ‘कोड वर्ड समझ गए’

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती हैं फिल्म?

इसके अलावा दिव्येंदु ने चारों तरफ फिल्म को लेकर मचे हलचल और कमाई के बारे में कहा, ‘कमाई और रेवेन्यू स्ट्रीमिंग के मामले में ये एक बहुत बड़ी क्रांति साबित होने वाली है. मुझे लगते है कि हर किसी की नजर इस बात पर टिकी होगी कि क्या ये फॉर्मूला काम करता है, ताकि वो भी ऐसा कर सकें. ठीक उसी तरह जब पहली बार ‘मिर्जापुर’ आई थी और किसी को उससे उम्मीद नहीं थीं. मुझे लगता है कि ये फिल्म भी कुछ ऐतिहासिक करने के रास्ते पर है.’

वेब सीरीज ने भी मचाया था बवाल

बता दें कि ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं, जिनमें पहला सीजन 2018, दूसरा सीजन 2020 और तीसरा 2024 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. इसके बाद इसके चौथे सीजन के साथ-साथ मेकर्स इसकी आने वाली फिल्म ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ पर भी काम कर रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा सकता हैं. फिल्म में दिव्येंदु के साथ पंकज त्रिपाठी, अली फजल और रसिका दुग्गल जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे, जिन्होंने सीरीज में अपने अभिनय से धमाल मचाया था.

ये भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office: 75 करोड़ के बजट में बनी ‘राजा शिवाजी’ ने किया कितना प्रॉफिट? बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *