क्या एमएस धोनी को नहीं मिला एक भी पैसा? IPL 2026 में नहीं खेला कोई मैच; जानें सैलरी का नियम

19c25ffd72ccf63cfd402af4c81fdf0517796235269971364 original


Will MS Dhoni Received IPL 2026 Salary: एमएस धोनी आईपीएल 2026 में इंजरी के चलते चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेल सके. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करके एलिमिनेट हो गई. कहा जा रहा था कि अगर चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचती, तो धोनी खेलते हुए दिख सकते थे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका. 

धोनी के पूरे सीजन में ना खेलने पर फैंस के मन में एक सवाल उठ रहा है कि क्या अब उन्हें एक भी पैसा नहीं मिलेगा? यहां हम आपको इसी के बारे में डिटेल में बताएंगे. 

IPL 2026 एमएस धोनी की सैलरी, क्या नहीं मिलेगा एक भी पैसा?

बता दें चेन्नई ने धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तहत 4 करोड़ रुपये की कीमत में सीजन के लिए रिटेन किया था. धोनी को बगैर कोई मुकाबला खेले 4 करोड़ की पूरी रकम सैलरी के रूप में मिलेगी. 

कथित तौर पर आईपीएल नियमों के मुताबिक, अगर कोई खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के लिए पूरे सीजन उपलब्ध है, लेकिन इंजरी या बीमारी के चलते मुकाबले नहीं खेल पाता है, तो फिर उस खिलाड़ी को कॉन्ट्रैक्ट वाली पूरी रकम मिलेगी. 

बीमा करेगा भरपाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल में खेलने वाले हर खिलाड़ी का बीमा होता है. खिलाड़ियों के चोट लगने या बीमार होने की स्थिति में बीमा से फ्रेंचाइजी की भरपाई होती है और खिलाड़ी को कॉन्ट्रैक्ट की पूरी रकम मिलती है. 

नहीं मिलेगी मैच फीस 

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि धोनी को मैच फीस नहीं मिलेगी. 2025 सीजन से आईपीएल खेलने वाले हर खिलाड़ी (प्लेइंग 11 का हिस्सा और इम्पैक्ट प्लेयर) को 7.5 लाख रुपये की मैच फीस मिलती है. धोनी ने कोई मुकाबला नहीं खेला. लिहाजा वह इस फीस से महरूम रहेंगे. 

एमएस धोनी का आईपीएल करियर 

बात करें धोनी के आईपीएल करियर की, तो अब तक उन्होंने 278 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 242 पारियों में बैटिंग करते हुए माही ने 5439 रन बनाए, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल रहे. उनका हाई स्कोर 84* रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए KKR को कितने ओवर में जीतना होगा मैच? डिफेंड का भी आया समीकरण

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड, इनका टूट पाना है असंभव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *