IPL 2026 Playoffs Chances: चेन्नई-कोलकाता से लेकर RCB तक, किस टीम के प्लेऑफ में जाने के कितने प्रतिशत चांस?

73c5a0a1bfebc9d08779cd14c9cb1b071778592657200975 original


IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस दिलचस्प बनी हुई है. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही बाहर हो चुकी हैं, लेकिन बाकी 8 टीमों में क्वालीफाई करने की जंग छिड़ी हुई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस, ये तीन टीम अगले मैचों में कोई बड़ी गलती नहीं करती हैं तो उनका प्लेऑफ क्वालीफिकेशन पक्का है.

चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी उम्मीद नहीं छोड़ी है. जबसे इंडियन प्रीमियर लीग में टीमों की संख्या 10 हुई है, तब से माना जाता है कि 16 अंक वह जादुई आंकड़ा है, जो किसी टीम की प्लेऑफ में जगह पक्की कर देता है. मगर मौजूदा पॉइंट्स टेबल के हिसाब से किस टीम के प्लेऑफ में जाने के चांस सबसे ज्यादा हैं. यहां आपको इसकी पूरी लिस्ट मिलेगी.

किस टीम के कितने प्रतिशत चांस?

IPL के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स द्वारा जारी लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में जाने के सिर्फ 1.2 प्रतिशत चांस हैं, जो इस लिस्ट में सबसे कम है. 80.2 प्रतिशत के साथ गुजरात टाइटंस सबसे ऊपर है, जो अपनी दूसरी IPL ट्रॉफी उठाने के इरादे से आगे बढ़ रही है. RCB के 80.1 प्रतिशत और सनराइजर्स हैदराबाद के अभी अंतिम-4 में जाने के 80 प्रतिशत चांस हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ऐसी स्थिति में हैं, जहां अपने बचे हुए सभी मैच जीतकर उन्हें आसानी से प्लेऑफ का टिकट मिल सकता है, लेकिन मौजूदा फॉर्म के हिसाब से उनके क्वालीफिकेशन के चांस 50 प्रतिशत से भी कम हैं. वहीं लगातार 4 मैच जीतकर आ रही कोलकाता नाइट राइडर्स का मनोबल जरूर सातवें आसमान पर होगा, लेकिन उसके प्लेऑफ में जाने के चांस 15 प्रतिशत भी नहीं हैं.

  • GT – 80.2%
  • RCB – 80.1%
  • SRH – 80%
  • PBKS – 62.5%
  • CSK- 42.7%
  • RR-41.8%
  • KKR – 11.6%
  • DC  – 1.2%

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या होंगे रिलीज, रोहित-सूर्यकुमार नहीं इस दिग्गज को मिलेगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी!

किसके कितने मैच बाकी?

IPL 2026 के प्लेऑफ की दौड़ में अब केवल 8 टीम बची हैं. बेंगलुरू, गुजरात, हैदराबाद, पंजाब, चेन्नई और राजस्थान. ये 6 टीम लीग स्टेज में 11-11 मैच खेल चुकी हैं और उनके तीन-तीन मुकाबले बचे हैं. दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के 2 और कोलकाता के अभी सबसे ज्यादा चार मुकाबले बाकी हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL इतिहास में पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किस टीम के नाम? देखें टॉप-5 की लिस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *