Nita Ambani Grooming Budget: नीता अंबानी के अलग हैं ठाठ, जिसे देख विदेशी मीडिया भी रह गया दंग! जानें उनका ग्रूमिंग बजट

d12c6a763407c4ac6f81bff29a883a0817798766023381094 original


Nita Ambani Grooming Budget: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी अक्सर अपने रॉयल अंदाज को लेकर चर्चा में रहती है. कुछ समय पहले ही इटली के वेनिस में आयोजित वेनिस बिएनले डिनर में जब वह बनारसी साड़ी पहन कर पहुंची तो वहां मौजूद विदेशी मीडिया से लेकर फैशन इंडस्ट्री तक उनके स्टाइल की चर्चा होने लगी. इस तरह के इवेंट्स में अक्सर नीता अंबानी भारतीय कला, शिल्प और लग्जरी फैशन का ऐसा मेल दिखाती है, जिससे वह सभी लोगों का ध्यान खींच लेती है. उनके लुक में सिर्फ महंगे कपड़े या ज्वेलरी ही नहीं, बल्कि भारतीय कारीगरी की झलक भी साफ दिखाई देती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि नीता अंबानी का ग्रूमिंग बजट कितना है, जिसे देखकर विदेशी मीडिया भी दंग रह गया. 

5 महीने में तैयार हुई नीता अंबानी की खास साड़ी 

वेनिस में आयोजित इंडियन पवेलियन के उद्घाटन समारोह के दौरान नीता अंबानी ने पारंपरिक बनारसी ब्रोकेड कड़वा साड़ी पहनी थी. नीता अंबानी की इस साड़ी को देश के मास्टर कारीगरों ने करीब पांच महीनों की मेहनत से तैयार किया था. साड़ी की बुनाई, टेक्सचर और डिजाइन पूरी तरह हाथ से तैयार किए गए थे. जिनमें भारत की पारंपरिक कड़वा कला की झलक दिखाई दे रही थी. विदेश में आयोजित इस बड़े कार्यक्रम में उनका यह लुक भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाला माना गया. इसके अलावा नीता अंबानी ने अपने ट्रेडिशनल साड़ी लूक को मॉडर्न टच देने के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ओर से डिजाइन किया गया गोल्ड चैंटिली लेस ब्लाउज पहना. जिसके बाद अब नीता अंबानी के इस लुक की सोशल मीडिया पर फोटो खूब वायरल हो रही है. 

नीता अंबानी की ज्वेलरी भी रहती है अक्सर चर्चा में

नीता अंबानी के हर लुक के साथ-साथ सबसे ज्यादा उनकी ज्वेलरी भी अक्सर चर्चा में रहती है. इटली में हुए इस इवेंट में उन्होंने रत्ना रिविएर नेकलेस पहना था, जिसे मशहूर ज्वेलर्स कांतिलाल छोटेलाल ने डिजाइन किया था. इस नेकलेस में बर्मी रूबी, कोलम्बियन एमराल्ड व्हाइट और पीले डायमंड लगाए गए थे. बताया गया है कि इसमें इस्तेमाल किए गए कई रत्न उनके कलेक्शन का हिस्सा थे. वहीं अपने लुक को खास बनाने के लिए नीता अंबानी ने टेंपल आर्ट से प्रेरित हैंड कार्व्ड क्लच कैरी किया. गोल्ड और रूबी से सजे इस क्लच ने उनके ट्रेडिशनल अंदाज को रॉयल बना दिया. 

ये भी पढ़ें-Lakme Fashion Week: लाल लहंगे में लाल परी बन तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, रैंप पर उतरते ही थम गईं सबकी नजरें!

स्किन केयर और ग्रूमिंग पर भी रहती है खास नजर 

नीता अंबानी सिर्फ अपने कपड़ों, ज्वेलरी के लिए ही नहीं बल्कि अपनी स्किन और ग्रूमिंग को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है. रिपोर्ट के अनुसार वह अपनी स्किन केयर रूटीन में क्लींजिंग, टोनिंग, मॉइश्चराइजिंग और सन प्रोटेक्शन का खास ध्यान रखती है. इसके अलावा नियमित एक्सफोलिएशन फेस मास्क और हाइड्रेशन भी उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा है. बताया जाता है कि वह अपनी डाइट में फलों, सब्जी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजों को शामिल करती है. साथ ही मेडिटेशन और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर भी फोकस करती है.

नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट 

नीता अंबानी के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट मिक्की कांट्रैक्टर है, जो बॉलीवुड के सबसे चर्चित मेकअप का आर्टिस्टों में गिने जाते हैं. रिपोर्ट के अनुसार मिक्की एक व्यक्ति का मेकअप करने के लिए 75 हजार से 1 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. वह सिर्फ नीता अंबानी ही नहीं बल्कि ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और बॉलीवुड सितारों के साथ भी काम कर चुके हैं. उनके क्लाइंट्स की लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा जैसे नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें-Bollywood Bridal Sarees: ऐश्वर्या से लेकर दीपिका तक! बॉलीवुड एक्ट्रेस की करोड़ों की साड़ियों का क्या है असली सच?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *