Sweet With Water Tradition: भारतीय कल्चर में पानी के साथ क्यों दिया जाता है मीठा, क्या इसका सेहत से कुछ लेना-देना?

d84c52ebaae5b298c96670e1d034151617785894885201257 original


Why Was Sweet Served With Water In Indian Homes: भारतीय घरों में पहले जब भी कोई मेहमान आता है तो उसे सिर्फ पानी नहीं दिया जाता. पानी के साथ थोड़ा सा मीठा भी जरूर परोसा जाता है. कहीं मिश्री दी जाती थी, कहीं गुड़ तो कहीं मिठाई का छोटा टुकड़ा. आज भले ही यह परंपरा धीरे-धीरे कम होती जा रही हो लेकिन इसके पीछे सिर्फ मेहमाननवाजी ही नहीं, बल्कि सेहत और संस्कृति से जुड़ी कई वजहें भी मानी जाती थीं.  भारतीय संस्कृति में मीठे को हमेशा शुभता, खुशी और सम्मान से जोड़कर देखा गया है। किसी भी शुभ काम की शुरुआत मीठा खिलाकर करने की परंपरा सदियों पुरानी है.  यही वजह थी कि घर आने वाले मेहमान को पानी के साथ मीठा देना सम्मान और अपनापन दिखाने का तरीका माना जाता था.

पानी के साथ मिठाई क्यों मानी जाती थी सेहत के लिए फायदेमंद?

अब आते हैं इस बात पर कि क्या इसका हमारी सेहत से भी कोई संबंध है। इसका जवाब है हां. डॉ. निश्चल गुप्ता ने अपने एक वीडियो में बताया कि जब भी हमारे घरों में मेहमान आते थे, तो उन्हें सिर्फ पानी नहीं दिया जाता था, बल्कि उसके साथ कुछ मीठा भी परोसा जाता था और खासकर इसमें गुड़ शामिल होता था. 

क्यों पहले के समय में लोगों को पानी के साथ मिठाई दी जाती थी?

इसके पीछे का कारण बताते हुए  डॉ. निश्चल  कहते हैं कि जब कोई व्यक्ति हमारे घर आता था, तो वह लंबी दूरी तय करके पहुंचता था. पुराने समय में आज की तरह एसी वाली गाड़ियां नहीं होती थीं, लोग अक्सर पैदल चलकर या साधारण साधनों से सफर करके आते थे. ऐसे में वे थके हुए होते थे और पसीने के जरिए शरीर से कई जरूरी पोषक तत्व भी निकल जाते थे. डॉ. गुप्ता के मुताबिक, ऐसे समय में गुड़ काफी फायदेमंद माना जाता था, क्योंकि इसमें विटामिन, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं. इससे शरीर में हुए हाइड्रेशन लॉस के साथ-साथ न्यूट्रिशन लॉस को भी काफी हद तक पूरा करने में मदद मिलती थी.

 

इसे भी पढ़ें – Heart Fights Cancer: दिल धड़क रहा है यानी कैंसर से लड़ रहा है, नई स्टडी से जागी उम्मीद

आयुर्वेद में भी मीठे को माना गया है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी मीठे को पूरी तरह गलत नहीं माना गया है. माना जाता था कि सीमित मात्रा में मीठा शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है. खासकर गर्मियों में बाहर से आने वाले व्यक्ति को पानी के साथ थोड़ा गुड़ या मिश्री देना शरीर को राहत पहुंचाने का तरीका माना जाता था. कई पारंपरिक मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले पदार्थों को भी सेहत से जोड़कर देखा जाता था. जैसे इलायची को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है, वहीं केसर मूड बेहतर करने में मददगार माना जाता रहा है. गुड़ को खून में ऑक्सीजन बढ़ाने और घी को पोषक तत्वों के बेहतर तरीके से एब्जॉर्व से जोड़कर देखा गया.

इसे भी पढ़ें- Vitamin D Deficiency: क्या बिना बात रहता है बदन दर्द और खराब मूड, कहीं इस विटामिन की कमी से तो नहीं हो रहा ऐसा?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *