अनाया बांगर इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सकती हैं या नहीं?

8ba1568e599a69090d8a9bbc1dfb79e61787714093062975 original


पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर एक बार फिर क्रिकेट को लेकर चर्चा में हैं. जेंडर ट्रांजिशन के बाद अनाया ने क्रिकेट से दूरी बना ली थी, लेकिन अब वह दोबारा मैदान पर लौटने की तैयारी कर रही हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है. हालांकि, यहां एक बड़ा सवाल है कि क्या वह इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेल सकती हैं?

ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने का रास्ता खुला

अनाया को फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में महिला क्लब क्रिकेट खेलने की मंजूरी मिली है. यानी वह वहां प्रीमियर क्रिकेट में हिस्सा ले सकती हैं. इसके जरिए वह दोबारा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकती हैं. अनाया अब ऑस्ट्रेलिया में एक क्लब से जुड़ने की तैयारी कर रही हैं. इसके बाद वह अपने प्रदर्शन के जरिए आगे बढ़ने की कोशिश करेंगी. उनके लिए यह सिर्फ क्रिकेट में वापसी नहीं, बल्कि लंबे समय से देखे जा रहे सपने की तरफ एक बड़ा कदम है.

WBBL में खेलने का भी मौका

अनाया की नजर विमेंस बिग बैश लीग यानी WBBL पर भी है. हालांकि इसके लिए उन्हें कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नियमों के मुताबिक Elite Women’s Cricket में खेलने के लिए खिलाड़ी को तय टेस्ट और पात्रता प्रक्रिया से गुजरना होगा. अगर अनाया सभी शर्तें पूरी करती हैं, तो मार्च 2027 से उनके लिए Elite Women’s Cricket का रास्ता खुल सकता है. इसका मतलब यह भी है कि WBBL में खेलने की पात्रता मिलना और किसी टीम में चुना जाना अलग-अलग चीजें हैं. पहले उन्हें अपनी फिटनेस और प्रदर्शन के दम पर खुद को साबित करना होगा.

यह भी पढ़ें- ‘बुखार हो जाएगा…’ कोलंबो की बारिश में नहाए चोटिल ऋषभ पंत; वीडियो वायरल

फिर इंटरनेशनल क्रिकेट क्यों नहीं?

यही इस पूरे मामले का सबसे अहम हिस्सा है. ऑस्ट्रेलिया में घरेलू और एलीट महिला क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बावजूद अनाया फिलहाल इंटरनेशनल महिला क्रिकेट नहीं खेल सकतीं. दरअसल, ICC के मौजूदा नियम मेल पुबर्टी से गुजर चुकी ट्रांसजेंडर वुमन को इंटरनेशनल महिला क्रिकेट में खेलने की अनुमति नहीं देते.

इसलिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मंजूरी का फायदा घरेलू क्रिकेट तक सीमित है, लेकिन ICC के स्तर पर नियम अलग हैं. यानी अगर अनाया ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट या आगे चलकर WBBL खेलती हैं, तो इसका मतलब यह नहीं होगा कि वह ऑस्ट्रेलिया या भारत की महिला इंटरनेशनल टीम का हिस्सा भी बन सकती हैं.

भारत में क्या स्थिति है?

भारत में इस तरह के मामले को लेकर BCCI की स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं है. अनाया की ओर से पात्रता को लेकर BCCI से संपर्क किए जाने की बात सामने आई है, लेकिन इस मामले में कोई स्पष्ट सार्वजनिक नीति सामने नहीं आई है.

फिलहाल अनाया का फोकस क्रिकेट में वापसी पर है. अगर वह ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करती हैं और जरूरी शर्तें पूरी करती हैं, तो 2027 में उनके सामने एलीट क्रिकेट का मौका आ सकता है. लेकिन मौजूदा ICC नियमों के तहत इंटरनेशनल महिला क्रिकेट खेलना उनके लिए संभव नहीं है.

यह भी पढ़ें- श्रीलंका को फॉलो-ऑन से बचने के लिए कितने रन चाहिए?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *